खोज

टेल्लिचेरी महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष जोसेफ पाम्लानि टेल्लिचेरी महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष जोसेफ पाम्लानि 

टेल्लिचेरी महाधर्मप्रांत में पदत्याग और नियुक्ति

भारत में सिरो-मालाबार कलीसिया की महाधर्माध्यक्षीय धर्मसभा ने टेल्लिचेरी महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष जॉर्ज नजरलाकट द्वारा प्रस्तुत इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और वर्तमान में उसी महाधर्मप्रांत के सहायक धर्माध्यक्ष जोसेफ पाम्पलानि को टेल्लिचेरी महाधर्मप्रांत का महाधर्माध्यक्ष नियुक्त किया।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

टेल्लिचेरी, शनिवार 15 जनवरी 2022 (वाटिकन न्यूज) : भारत में सिरो-मालाबार कलीसिया की महाधर्माध्यक्षीय धर्मसभा ने टेल्लिचेरी महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष जॉर्ज नजरलाकट द्वारा प्रस्तुत इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। महाधर्माध्यक्षीय धर्मसभा ने वर्तमान में उसी महाधर्मप्रांत के सहायक धर्माध्यक्ष जोसेफ पाम्पलानि को टेलिचेरी महाधर्मप्रांत का महाधर्माध्यक्ष नियुक्त किया।

परिचय

नव नयुक्त महाधर्माध्यक्ष जोसेफ पाम्पलानि का जन्म 11 दिसंबर 1969 को चराल में हुआ था। टेल्लिचेरी में माइनर सेमिनरी में प्रवेश करने के बाद संत जोसेफ पोंटिफिकल सेमिनरी मंगलापुझा, आलवे में ईश शास्त्र की पढ़ाई की और  30 दिसंबर, 1997 को उनका पुरोहिताभिषेक किया गया।

उन्होंने कुछ वर्षों तक पल्ली में अपनी प्रेरितिक सेवा दी और 2001 से 2006 तक उन्होंने काथलिक यूनिवर्सिटी लौवेन (बेल्जियम) में अध्ययन किया जहाँ उन्होंने बाइबिल धर्मशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की। भारत लौटकर, उन्हें बाइबिल प्रेरितिक संस्थान का निदेशक नियुक्त किया गया, उन्होंने विभिन्न सेमिनरियों में पढ़ाया और अल्फा इंस्टीट्यूट ऑफ थियोलॉजी एंड साइंस की स्थापना की गई।

उन्होंने अपने महाधर्मप्रांत के परामर्शदाता मंडल के सदस्य, भारतीय काथलिक धर्माध्यक्षीय सम्मेलन और केरल काथलिक धर्माध्यक्षीय सम्मेलन के सैद्धांतिक आयोग के सचिव के पद पर कार्य किया है।

1 सितंबर 2017 को टेल्लिचेरी के सहायक धर्माध्यक्ष चुने गए और 8 नवंबर को उनका धर्माध्यक्षीय अभिषेक किया गया। वे सिरो-मालाबार धर्माध्यक्षीय धर्मसभा और केसीबीसी के मीडिया आयोगों के अध्यक्ष हैं। वे सीबीसीआई के सैद्धांतिक आयोग और एशिया काथलिक धर्माध्यक्षीय सम्मेलनों के संघ के ईशशास्त्र कमीशन के सदस्य हैं।

वे मलयालम और अंग्रेजी के अलावा फ्रेंच और जर्मन जानते हैं।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

15 January 2022, 16:06