खोज

2018.10.25 वाटिकन न्यूज की रूसी संपादकीय टीम के अतिथि महाधर्माध्यक्ष पावलो पेज़ी और ओक्साना पिमेनोवा 2018.10.25 वाटिकन न्यूज की रूसी संपादकीय टीम के अतिथि महाधर्माध्यक्ष पावलो पेज़ी और ओक्साना पिमेनोवा 

रूसी काथलिकों के लिए संत पापा की कजाकिस्तान की यात्रा महत्वपूर्ण, महाधर्माध्यक्ष पावलो

कजाकिस्तान में, विश्व धर्म कांग्रेस के लिए नूर-सुल्तान की संत पापा की यात्रा के अवसर पर रूसी काथलिक उनके प्रति अपने प्यार और वफादारी को इजहार करते हैं। यह बात मॉस्को में ईश्वर की माँ महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष ने एक साक्षात्कार में कहा।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, बुधवार 17 अगस्त 2022 (वाटिकन न्यूज) : मॉस्को में ईश्वर की माता के महाधर्मप्रांत ने दुनिया के पारंपरिक धर्मों के नेताओं की सातवीं विश्व कांग्रेस में भाग लेने के लिए संत पापा 13 से 15 सितंबर तक कजाकिस्तान की यात्रा के अवसर पर शांति के पक्ष में और संघर्षों को सही ठहराने के लिए धर्म के इस्तेमाल के खिलाफ एक तीर्थयात्रा का आयोजन किया है।

"हम एकता के साक्षी हैं" आदर्श वाक्य के तहत होने वाली तीर्थयात्रा 12 सितंबर को मॉस्को में शुरू होगी: साइबेरिया में एक रूसी शहर ओम्स्क पहला पड़ाव है। तीर्थयात्री, अगले दिन, कजाकिस्तान के कारागांडा पहुंचेंगे और वहाँ से वे सबसे बड़े सोवियत नजरबंद शिविरों में से एक, कार्लग जाएंगे, जहां 1930 और 1960 के बीच, हजारों कैदियों ने अपनी जान गंवाई थी। रूसियों सहित कई ईसाइयों के लिए भी यह शहादत का स्थान है। वे 14 सितंबर को एक्सपो मैदान में संत पापा फ्राँसिस की अध्यक्षता में पवित्र मिस्सा समारोह में भाग लेने के लिए नूर-सुल्तान जायेंगे। मॉस्को की वापसी यात्रा 15 सितंबर से शुरू होगी।

मॉस्को में ईश्वर की माता के महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष पावलो पेज़ी के साथ वाटिकन रेडियो-वाटिकन न्यूज के रूसी संपादकीय कर्मचारियों ने साक्षात्कार किया। महाधर्माध्यक्ष पावलो ने कहा कि कजाकिस्तान की यह यात्रा बहुत ही महत्वपूर्ण तीर्थयात्रा है रूसी काथलिक संत पापा फ्राँसिस के प्रति अपने प्यार, निकटता और विश्वासनीयता को व्यक्त करना चाहता हैं।

संत पापा की कजाकिस्तान यात्रा हमारे लिए रूसी कथलिक विश्वासियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। सबसे पहले क्योंकि हम नहीं जानते कि संत पापा हमारे पास कब आ पाएंगे और कजाकिस्तान हमारा सबसे करीबी देश है और एक निश्चित स्वतंत्रता के साथ कजाकिस्तान जा सकते हैं, इसलिए यह एक महान अवसर है। इसके अलावा, यह हमारी निष्ठा, हमारे अनुसरण और संत पापा के लिए हमारे प्रेम को व्यक्त करने में सक्षम होने की संभावना भी है, क्योंकि रूसी संत पापा से प्यार करते हैं। हम संत पापा फ्राँसिस से मुलाकात कर पायेंगे, यही बात हमें कजाकिस्तान तीर्थ यात्रा पर जाने के लिए प्रेरित करता है।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

17 August 2022, 16:39