खोज

मोन्सिन्योर जोन अंतोनियो क्रूज़ सेरानो मोन्सिन्योर जोन अंतोनियो क्रूज़ सेरानो  

संत पापा ने ओएएस के लिए नये स्थायी पर्यवेक्षक नियुक्त किया

संत पापा ने मोन्सिन्योर जोन अंतोनियो क्रूज़ सेरानो को अमेरिकी राज्यों के लिए परमधर्मपीठ के नए स्थायी पर्यवेक्षक के रूप में नामित किया है। शुक्रवार को ही, संत पापा फ्रांसिस ने मोन्सिन्योर मार्क जेरार्ड माइल्स को बेनिन का प्रेरितिक राजदूत नियुक्त किया।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, शनिवार 6 फरवरी 2021 (वाटिकन न्यूज) : संत पापा फ्राँसिस ने शुक्रवार को ने मोन्सिन्योर जोन अंतोनियो क्रूज़ सेरानो को अमेरिकी राज्यों के संगठन (ओ.ए.एस) के लिए परमधर्मपीठ के नए स्थायी पर्यवेक्षक के रूप में नामित किया है।

नए स्थायी पर्यवेक्षक

मोन्सिन्योर जोन अंतोनियो क्रूज़ सेरानो का जन्म 29 सितंबर 1976 को स्पेन के अल्मेरिया प्रांत के मारिया में हुआ था। 15 सितंबर 2001 को उनका पुरोहिताभिषेक हुआ और अल्मेरिया धर्मप्रांत में उन्होंने अपना प्रेरितिक कार्य शुरु किया।

उन्होंने कैनन लॉ में डिग्री हासिल की और 1 जुलाई 2004 को परमधर्मपीठ की राजनयिक सेवा में प्रवेश किया। उन्होंने  जिम्बाब्वे, आयरलैंड और चिली में वाटिकन प्रतिनिधि के रुप में काम किया और राज्य सचिवालय के सामान्य मामलों के अनुभाग में अपनी सेवा दी।

वे अंग्रेजी, इतालवी, फ्रेंच और जर्मन बोलते हैं।

बेनिन के नये प्रेरितिक राजदूत

शुक्रवार को ही संत पापा फ्राँसिस ने मोन्सिन्योर मार्क जेरार्ड माइल्स , राजदूतावास के परामर्शदाता को बेनिन का नया प्रेरितिक राजदूत नियुक्त किया साथ ही उन्हें कैथी ड्यूकले का महाधर्माध्यक्ष का पद दिया।

मोन्सिन्योर मार्क जेरार्ड माइल्स का जन्म ग्रेट ब्रिटेन के जिब्राल्टर में 13 मई 1967 को हुआ था। 14 सितंबर 1996 को जिब्राल्टर धर्मप्रांत के धर्मप्रांतीय पुरोहित के रुप में उनका अभिषेक किया गया।

उन्होंने कैनन लॉ में स्नातक और धर्मशास्त्र में मास्टर की उपाधि प्राप्त की । उन्होंने 1 जुलाई 2003 को परमधर्मपीठ के राजनयिक सेवा में प्रवेश किया और इक्वाडोर और हंगरी में वाटिकन प्रतिनिधि के रुप में काम किया और राज्य सचिवालय के सामान्य मामलों के अनुभाग में अपनी सेवा दी। 31 अगस्त 2019 को, उन्हें अमेरिकी राज्यों के संगठनों (ओ.ए.एस.) में लिए परमधर्मपीठ के नए स्थायी पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया था।

वे अंग्रेजी, इतालवी, स्पेनिश और फ्रेंच जानते हैं।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

06 February 2021, 14:42