खोज

शांति, येरूसालेम की पुरानी दिवार शांति, येरूसालेम की पुरानी दिवार  

अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस - न्यायसंगत विश्व के लिए यूएन का आह्वान

संयुक्त राष्ट्र 21 सितम्बर को अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस मनाता है। इसके लिए यूएन ने 24 घंटे के युद्धविराम का आह्वान किया है तथा सभी लोगों से अपील की है कि मानवता के बेहतर भविष्य के लिए वह शांति का चुनाव करे।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, मंगलवार, 21 सितम्बर 2021 (रेई)- अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस पर संत पापा फ्रांसिस ने अपने ट्वीट संदेश में कहा कि "शांति के संदेश के लिए कोई भी समय उपयुक्त है, किसी भी परिस्थिति में ईश्वर की कृपा कम नहीं होती।"

21 सितम्बर को अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस हेतु इस साल की विषयवस्तु है, "एक न्यायसंगत एवं सतत् विश्व के लिए "पुनर्प्राप्ति"।  

अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस की स्थापना 1981 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा की गयी थी। 2001 में, इसने सर्वसम्मति से दिन को अहिंसा और संघर्ष विराम की अवधि के रूप में नामित करने के लिए मतदान किया।

अवसर

17 सितंबर को, संयुक्त राष्ट्र ने युवाओं के लिए एक ऑनलाइन अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एवं शांति के संदेशवाहक तथा विश्वभर के विद्यार्थियों ने इसमें भाग लिया। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख और 76वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष अब्दुल्ला शाहिद ने शांति की घंटी बजाकर और एक मिनट का मौन रखकर अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस को रेखांकित किया।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

21 September 2021, 17:34