खोज

संत पापा फ्राँसिस लोगों का अभिवादन करते हुए संत पापा फ्राँसिस लोगों का अभिवादन करते हुए 

ईश्वर की आशीष हमारे जीवन में किस तरह प्रवेश कर सकती है

हम सभी अपने जीवन में ईश्वर की आशीष की कामना करते हैं किन्तु इसके लिए हमें अपने हृदय को उनके लिए खोलने की जरूरत है। संत पापा कोंगो एवं दक्षिणी सूडान के लोगों के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

संत पापा ने 2 जुलाई के ट्वीट संदेश में विश्वासियों को ईश्वर के लिए अपना हृदय खोलने हेतु प्रोत्साहित किया।

उन्होंने संदेश में लिखा, "जब कभी हम येसु के लिए अपना हृदय खोलते हैं, ईश्वर की आशीष हमारे जीवन में प्रवेश करती है।"

कोंगो एवं दक्षिणी सूडान के लिए प्रार्थना

अपने दूसरे ट्वीट संदेश में कोंगो एवं दक्षिणी सूडान के लोगों को सम्बोधित कर कहा, "लोकतांत्रिक गणराज्य कोंगो और दक्षिणी सूडान के प्यारे भाइयो एंव बहनो, मैं हमेशा से कहीं अधिक आप सभी को अपने हृदय में रखता हूँ। लम्बे समय से आपने जो पीड़ा सही है उसे अपनी प्रार्थना में अर्पित करता हूँ। आपसे मुलाकात करने की प्रतीक्षा करते हुए मैं याचना करता हूँ कि प्रभु की शांति आपके हृदयों में उतरे।"

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

02 July 2022, 14:34