खोज

किंशासा में कार्डिनल पारोलिन: 'डीआरसी में शांति की वापसी हो'

वाटिकन राज्य सचिव कार्डिनल पिएत्रो पारोलिन ने कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य की राजधानी किंशासा में रविवार को पवित्र मिस्सा समारोह का अनुष्ठान किया और कांगो वासियों से विभाजन को दूर करने और शांति की दिशा में काम करने की अपील की।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

किशांसा, सोमवार 04 जुलाई 2022 (वाटिकन न्यूज) : "कच्चे माल के लिए लालच, रुपया और शक्ति की प्यास शांति के दरवाजे को तोड़ देती है और लोगों के जीवन और शांति के अधिकार पर हमला करती है... इस घर पर शांति! कांगो की भूमि पर शांति: आप भाईचारे के घर में रहने के लिए वापस लौटें!" वाटिकन के राज्य सचिव, कार्डिनल पिएत्रो पारोलिन ने किंशासा में संसद भवन के सामने पवित्र मिस्सा समारोह का अनुष्ठान करते हुए यह कहा।

लगभग 100,000 कांगो के विश्वासियों ने पवित्र मिस्सा में भाग लिया, जो रविवार को लगभग उसी समय आयोजित किया गया था जब संत पापा फ्राँसिस ने संत पेत्रुस महागिरजाघऱ में रोम के कांगो समुदाय के लिए पवित्र मिस्सा समारोह का अनुष्ठान किया।

कार्डिनल पारोलिन ने कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के लोगों को संत पापा की निकटता की पेशकश की। संत पापा को अपने घुटने के गंभीर दर्द के इलाज के कारण अपनी प्रेरितिक यात्रा स्थगित करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

बच्चों द्वारा कार्डिनल पारोलिन का स्वागत
बच्चों द्वारा कार्डिनल पारोलिन का स्वागत

धर्माध्यक्षों और बच्चों द्वारा स्वागत किया गया

कार्डिनल का संसद भवन के सामने धर्माध्यक्षों, पुरोहितों और बच्चों द्वारा स्वागत किया गया, जो अपना पहला परमप्रसाद ग्रहण करेंगे।जैसे ही वे वेदी की ओर बढ़ रहे थे, पूरे समुदाय में जीवंत और हर्षित संगीत की लहर फैल गई।  

कार्डिनल पारोलिन ने फ्रेंच में "शांति, भाईचारा और आनंद" शब्दों के साथ अपने प्रवचन की शुरुआत की।

उन्होंने कहा, "ये आशाएं और सपने हैं जिन्हें हम गले लगाने की कोशिश करते हैं," लेकिन दुर्भाग्य से हम अस्थिरता और संघर्ष के इस समय में केवल कठिनाई का अनुभव करते हैं। वे पूर्णता की तलाश में ईश्वर के राज्य के वादे हैं, वे वादे, जिनकी हम आंतरिक रूप से लालसा करते हैं।”

कार्डिनल ने कहा कि ईश्वर ने हमें शांति की लालसा के साथ बनाया है, "जो युद्धों के बीच केवल एक संक्षिप्त अंतराल नहीं है, भाईचारे के एक ठोस अनुभव के लिए और एक आनंद के लिए जो पूर्ण और उमड़ता है।"

धर्माध्यक्षों के साथ कार्डिनल पारोलिन
धर्माध्यक्षों के साथ कार्डिनल पारोलिन

'खुद को कभी हतोत्साहित न होने दें'

उन्होंने कहा कि डीआरसी में लोगों को देश के पूर्व में बेरोजगारी, प्रदूषण और भयंकर हिंसा सहित कठिन मुद्दों का सामना करना पड़ता है और कांगो के लोगों से खुद को "कमजोर" और "हतोत्साहित" नहीं करने का आग्रह किया।

कार्डिनल पारोलिन ने कहा, "आज का प्रलोभन वास्तविकता के सामने हार मानने का है, खुद में बंद करने और शायद इसे महसूस किए बिना, अपनी जिम्मेदारियों से दूर भागना, दूसरों को उनके बोझ पर छोड़ देना।"

उन्होंने कहा, " ईश्वर अकेलेपन, उदासी और निराशा को दूर करने में हमारी मदद करते हैं। ईशवर हमें भविष्य को एक साथ देखने और एकजुट होने के लिए कहते हैं, पक्षपात की किसी भी भावना, जातीयता के किसी भी विभाजन पर काबू पाने के लिए कहते हैं।"

कार्डिनल पारोलिन ने याद किया कि ईश्वर "किसी भी परीक्षा का सामना करने में हमारी सहायता कर सकते हैं, क्योंकि वे दूर नहीं हैं, परन्तु हमारे साथ चलते हैं। उसके कदमों से शोर नहीं होता, बल्कि रास्ते खुल जाते हैं। प्रत्येक दिन जो बीत जाता है वह एक और निराशा का प्रतिनिधित्व नहीं करता, लेकिन शांति की उसकी प्रतिज्ञा के निकट लाता है।"

डीआरसी के पूर्व में शांति खतरे में

कार्डिनल ने अपने विचारों को डीआरसी के पूर्वी हिस्से की ओर केंद्रित किया।

कार्डिनल पारोलिन ने कहा, "पैक्स- शांति" उन क्षेत्रों में, सशस्त्र समूहों और शोषण और शिकारी हितों से शांति को लगातार खतरा है, जिसका देश लंबे समय से शिकार रहा है। कच्चे माल की लालसा और पैसे और शक्ति की प्यास शांति के दरवाजे बंद कर देती है और लोगों के जीवन और शांति के अधिकार पर हमले करते हैं।”

उसने कहा, इसके बजाय, येसु "हमें, उसके चेलों को, वही शब्दों को दोहराने के लिए भेजना जारी रखते हैं: इस घर पर शांति! कांगो की भूमि पर शांति: बंधुत्व का घर बनने के लिए वापसी!"

कार्डिनल ने तब ख्रीस्तियों को आमंत्रित किया, जो डीआरसी की आबादी का विशाल बहुमत बनाते हैं, शांति के लिए अपने नेताओं के साथ काम करने के लिए "इस महान देश में, जो सृष्टि की सुंदरता से धन्य है, लेकिन सबसे ऊपर लोगों की समृद्धि से जो इसे आबाद करते हैं ।"

संत पापा की ओर से अभिवादन

कार्डिनल पारोलिन ने अपने प्रवचन को संत पापा फ्राँसिस की निकटता की अभिव्यक्ति के साथ समाप्त किया, जिसे उन्होंने शनिवार को एक वीडियो संदेश में भेजा था जिसे पवित्र मिस्सा से पहले विशाल स्क्रीन पर प्रदर्शित किया गया था।

उन्होंने कहा, "यदि भलाई की उम्मीदें आपको एक मृत पत्र लगती हैं तो निराश न हों।" "हमारे नाम पहले से ही स्वर्ग में लिखे गए हैं, क्योंकि हम पुनरुत्थान के बच्चे और आशा के गवाह हैं!"

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

04 July 2022, 15:14