खोज

कार्डिनल जोसेफ जेन कार्डिनल जोसेफ जेन 

प्रदर्शनकारियों का बचाव करने वाले फंड की वजह से कार्डिनल जेन पर लगा जुर्माना

90 वर्षीय सलेसियन कार्डिनल पर हांगकांग की एक अदालत द्वारा लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ताओं की मदद के लिए अब भंग 612 मानवतावादी राहत कोष को पंजीकृत करने में विफल रहने का दोषी पाए जाने के बाद जुर्माना लगाया गया था। उन्हें पहली बार मई में विदेशी ताकतों से मिलीभगत के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, शनिवार 26 नवम्बर 2022 (वाटिकन न्यूज) : पूर्व ब्रिटिश उपनिवेश में 2019 के लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनों में भाग लेने वालों की सहायता के लिए स्थापित अब-विघटित निधि में उनकी भूमिका के लिए, हांगकांग के सेवानिवृत धर्माध्यक्ष, कार्डिनल जोसेफ ज़ेन पर $ 512 का जुर्माना लगाया गया।

90 वर्षीय कार्डिनल को पांच अन्य प्रशासकों, वकील मार्गरेट एनजी, पूर्व कांग्रेस महिला साइड हो, गायक डेनिस हो, प्रोफेसर हुई पो-क्यूंग और फंड सचिव स्जे चिंग-वी के साथ "612 मानवतावादी राहत कोष" पंजीकृत करने में विफल रहने के लिए दोषी पाया गया था। राहत कोष "गिरफ्तार लोगों को अधिकारियों के लिए कानूनी और चिकित्सा शुल्क का भुगतान करने में मदद करने के लिए स्थापित किया गया।

हांगकांग में गिरफ्तारी

कार्डिनल जेन और पांच अन्य प्रतिवादियों ने दोषी नहीं होने का अनुरोध किया, लेकिन गवाही नहीं दी या गवाहों को नहीं बुलाया।

चार साल पहले विरोध के बाद जून 2020 में पारित राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत आजीवन कारावास जैसे दंड के साथ, विदेशी ताकतों के साथ मिलीभगत के आरोपों की आगे की जांच अभी भी जारी है।

इसी कानून के तहत किसी भी संगठन की स्थापना करने से कम से कम एक महीने पहले पुलिस के पास पंजीकरण कराना आवश्यक है; हालाँकि, "विशेष रूप से धार्मिक, उदार कार्यों, सामाजिक या मनोरंजक उद्देश्यों के लिए" बनाए गए समूहों को इस पंजीकरण से छूट दी जा सकती है।

अभियोजकों के अनुसार, 612 मानवतावादी राहत कोष को एक ऐसे संगठन के रूप में पंजीकृत किया जाना था जो प्रकृति में राजनीतिक है, जिसे कई लोगों द्वारा स्थापित किया गया है और चलाया जाता है।

मई में गिरफ्तारी

सितंबर 2021 में, हांगकांग के मीडिया आउटलेट्स द्वारा 2019 में सरकारी उपायों की एक श्रृंखला के खिलाफ छात्रों को विद्रोह करने के लिए उकसाने का आरोप लगाने के बाद कार्डिनल ज़ेन जांच के दायरे में आये। कार्डिनल को 10 मई 2022 को चीन की राष्ट्रीय सुरक्षा की निगरानी के लिए गठित पुलिस द्वारा चार अन्य प्रशासकों के साथ गिरफ्तार किया गया था।

612 मानवीय राहत कोष के प्रशासक के रूप में उनकी भूमिका के संबंध में आधिकारिक आरोप "विदेशी ताकतों के साथ मिलीभगत" था। कार्डिनल ज़ेन सहित समूह को पूछताछ के कुछ घंटों बाद वान चाई पुलिस स्टेशन से जमानत पर रिहा कर दिया गया।

इस वर्ष 11 मई को, वाटिकन प्रेस कार्यालय के निदेशक मत्तेओ ब्रूनी ने पत्रकारों से कहा कि "परमधर्मपीठ कार्डिनल ज़ेन की गिरफ्तारी की खबर से चिंतित है और स्थिति पर नज़र रखे हुए है।"

19 सितंबर को हुई पहली सुनवाई; कार्यवाही उसी महीने की 23 तारीख को समाप्त हुई। आम तौर पर सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले कार्डिनल मुकदमे के दौरान चुप रहे, केवल अपने अनुयायियों से उनके लिए प्रार्थना करने के लिए कह रहे थे।

अतीत में, कार्डिनल ज़ेन ने कथित रूप से धार्मिक समुदायों को सताने के लिए चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की आलोचना की थी।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

26 November 2022, 16:36