खोज

तुर्की तटरक्षक बल ने भूमध्य सागर में प्रवासियों को बचाया तुर्की तटरक्षक बल ने भूमध्य सागर में प्रवासियों को बचाया  (ANSA)

तुर्की ने 3.7 मिलियन सीरियाई लोगों को शरण दिया है

नए आंकड़े बताते हैं कि तुर्की ने पिछले साल 84,000 बच्चों सहित 194,000 सीरियाई लोगों को नागरिकता दी थी।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

तुर्की, सोमवार 21 फरवरी 2022 (वाटिकन न्यूज) : तुर्की सरकार के अनुसार, तुर्की में लगभग 3.7 मिलियन सीरियाई अस्थायी सुरक्षा में हैं। गृह मंत्री सुलेमान सोयलू ने कहा कि कुछ क्षेत्रों में सीरियाई लोगों की आबादी कुल आबादी का 25 प्रतिशत से अधिक है।

तुर्की ने 2011 से गृहयुद्ध से भागे लाखों सीरियाई लोगों को स्वीकार किया है। शुरुआत में सीरियाई सीमा के पास दक्षिणपूर्वी तुर्की के कई शिविरों में, एक खुले दरवाजे की नीति के तहत अप्रवासियों का स्वागत किया गया था।

पिछले तीन वर्षों में, तुर्की सेना द्वारा नियंत्रित उत्तरी सीरिया में लगभग आधा मिलियन सीरियाई लोगों को स्वेच्छा से वापस भेजा गया है।

प्रवासियों की स्थिति निराशाजनक

अन्य जगहों पर, क्षेत्र में प्रवास की स्थिति निराशाजनक बनी हुई है। प्रवासन के लिए अंतर्राष्ट्रीय संगठन (आइओएम) ने कहा कि पिछले सप्ताह तट से बचाए जाने के बाद 245 अवैध प्रवासियों को लीबिया लौटा दिया गया था। आइओएम ने यह भी कहा कि वर्ष की शुरुआत से, 34 अवैध प्रवासियों की मौत हो गई और 87 अन्य मध्य भूमध्यसागरीय मार्ग पर लीबिया के तट से लापता हो गए। इस साल अब तक कुल 1,721 अवैध प्रवासियों को बचाया गया है और 150 महिलाओं और 53 बच्चों सहित लीबिया लौट आए हैं।

लीबिया उन प्रवासियों के लिए एक पसंदीदा जगह है जो भूमध्य सागर को पार करके यूरोपीय देशों में जाना चाहते हैं।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

21 February 2022, 15:47