खोज

मिस्र में जलवायु शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा ब्राजील के राष्ट्पति मिस्र में जलवायु शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा ब्राजील के राष्ट्पति 

ब्राजील के नए राष्ट्रपति लूला का तीसरा कार्यकाल शुरू हो रहा है

लूला के नाम से लोकप्रिय लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा ने नए साल के दिन ब्राजील के राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने के बाद कार्यालय में अपना पहला दिन शुरू किया।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

ब्राजिलिया, बुधवार 04 जनवरी 2023 (वाटिकन न्यूज) : लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा एकमात्र ब्राज़ीलियाई राष्ट्रपति हैं जो तीसरी बार कार्यकाल के लिए चुने गए हैं। उनका पहला कार्यकाल 2003 से 2010 के बीच था।

अपने पहले दो कार्यकालों के दौरान, श्री लूला की आर्थिक और कल्याणकारी नीतियों ने लाखों लोगों को ग़रीबी से बाहर निकालने में मदद की।

उन्होंने रिकॉर्ड 83 प्रतिशत लोकप्रियता के साथ कार्यालय छोड़ा। उन्हें भ्रष्टाचार के लिए दोषी ठहराया गया और जेल भेजा गया परंतु वे हमेशा अपनी बेगुनाही के लिए खड़े रहे।

उनकी दोषसिद्धि को रद्द कर दिया गया और अब वे 77 वर्ष की आयु में फिर से राष्ट्रपति हैं।

पुनर्निर्माण का संकल्प लिया

उनका उद्घाटन संकल्प आशा और पुनर्निर्माण का है और उनके सामने यह एक कठिन कार्य है। महामारी ने ब्राजील को तहस-नहस कर दिया, पहले से ही खड़ी आर्थिक मंदी को और भी बदतर बना दिया, जो आगे चलकर पूरी तरह से मंदी में तब्दील हो गई।

लूला ने इन सभी वर्षों के बाद, दूसरे दौर में 2 प्रतिशत से कम के मामूली अंतर के साथ राष्ट्रपति पद पर जीत हासिल की।

गरीबी के खिलाफ लड़ाई

एक पूर्व मेटल कार्यकर्ता और यूनियन लीडर, लूला गरीबी के बारे में बात करते हुए अक्सर भावुक हो जाते हैं और आंसू बहाते हैं। उन्होंने स्वास्थ्य और शिक्षा को बढ़ावा देते हुए गरीबी से लड़ने को प्राथमिकता देने का संकल्प किया है।

वे सभी के लिए और सबका ब्राजील बनाने का वादा कर रहे हैं। फिर भी, कार्यालय में उनके तीसरे कार्यकाल के लिए अभूतपूर्व ऊर्जा की आवश्यकता होगी।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

04 January 2023, 16:39