2026.04.10 फादर मेलविन जे. पिंटो एस.जे 2026.04.10 फादर मेलविन जे. पिंटो एस.जे 

संत अलोसियुस विश्वदिद्यालय के प्रो-चांसलर फादर मेलविन जे. पिंटो एस.जे. अब नहीं रहे

संत अलोसियुस विश्वदिद्यालय के प्रो-चांसलर, संत अलोसियुस इंस्टीट्यूशन्स के रेक्टर और मेंगलुरु जेसुइट एजुकेशनल सोसाइटी (एमजेईएस) के वाइस प्रेसिडेंट येसु समाजी फादर मेलविन जे पिंटो का शुक्रवार, 10 अप्रैल को निधन हो गया। उन्होंने 2012 से 2017 तक वाटिकन रेडियो में एशिया और भारतीय भाषाओं के अंतरगत अंग्रेजी विभाग में काम किया था।

वाटिकन न्यूज

मेंगलुरु, शुक्रवार 10 अप्रैल 2026 (डेजीवर्ल्ड मीडिया नेटवर्क) : संत अलोसियुस विश्वदिद्यालय के प्रो-चांसलर, संत अलोसियुस इंस्टीट्यूशन्स के रेक्टर और मेंगलुरु जेसुइट एजुकेशनल सोसाइटी (एमजेईएस) के वाइस प्रेसिडेंट येसु समाजी फादर मेलविन जे पिंटो का शुक्रवार, 10 अप्रैल को निधन हो गया। वे 63 साल के थे। फादर मेलविन ने वाटिकन रेडियो में अपना बहुमूल्य योगदान दिया था। वाटिकन संचार विभाग के तहत भारतीय अनुभाग के सभी सदस्य फादर मेलविन के चले जाने से शोकित हैं और उनकी आत्मा की अनंत शांति की कामना करते हैं।

संक्षिप्त जीवनी

1963 में जन्मे फादर मेलविन पिंटो ने संत अलोसियुस में अपनी स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई पूरी की और 20 जून, 1981 को जेसुइट धर्मसमाज में शामिल हुए। उन्होंने स्कूल प्रशासन में डिप्लोमा के अलावा इंग्लिश में स्नात्कोत्तर, साइकोलॉजी और काउंसलिंग में डिप्लोमा और शिक्षा में मास्टर डिग्री हासिल की थी।

14 अप्रैल, 1997 को जेसुइट पुरोहित के तौर पर उनका अभिषेक किया गया। उन्होंने 1996 से 1999 के बीच हसन में संत जोसेफ प्राइमरी स्कूल और हाई स्कूल में प्रधानाध्यापक के तौर पर काम किया। उन्होंने संत जोसेफ इंडियन पीयू कॉलेज की स्थापना की, जहाँ वे 2007 तक प्रिंसिपल रहे।

बाद में उन्होंने 2007 से 2011 तक मेंगलुरु के संत अलोसियुस हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक और 2012 तक हसन के संत जोसेफ पीयू कॉलेज के प्रिंसिपल के तौर पर काम किया।

फादर मेलविन पिंटो ने 2012 से 2017 तक रोम के वाटिकन रेडियो में एशिया और भारतीय भाषाओं के अंतरगत अंग्रेजी विभाग में काम किया था और भारतीय अनुभाग के प्रमुख के रुप में अपना बहुमूल्य योगदान दिया था।

धारवाड़ में जेसुइट स्टडी होम ‘विद्यानिकेतन’ के सुपीरियर के तौर पर नियुक्त होने से पहले, उन्होंने मई 2017 से दो साल तक फातिमा रिट्रीट हाउस, वेलेंसिया में सुपीरियर और डायरेक्टर के तौर पर काम किया।

फादर मेलविन को उनके साथी और विद्यार्थी एक समझदार लेकिन बहुत विनम्र इंसान के तौर पर याद करते हैं। अपने मुस्कान और नरम व्यवहार, समझदारी भरे उपदेशों और हर किसी को सम्मान और अहम महसूस कराने की उनकी अनोखी काबिलियत के लिए फादर मेलविन जाने जाते थे। संत अलोसियुस समुदाय और जेसुइट प्रोविंस ने एक ऐसे भाई और नेता के जाने पर गहरा दुख जताया है, जिन्होंने पेशेवर उत्कृष्टता को गहरी, नरम दिली दयालुता के साथ संतुलित रखा था।

उनकी अंतिम संस्कार की घोषणा जल्द ही होने की उम्मीद है।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

10 अप्रैल 2026, 16:59