म्यांमार में संघर्ष से बुरी तरह प्रभावित कलय धर्मप्रांत में नई पल्ली का उद्घाटन
वाटिकन न्यूज
उत्तर-पश्चिमी म्यांमार में, कलय धर्मप्रांत में एक नई पल्ली का उद्घाटन, देश के विश्वासियों को चल रहे मानवीय संकट के बीच उम्मीद दे रहा है।
परमधर्मपीठीय समाचार एजेंसी फिदेस के अनुसार, 600 से ज्यादा काथलिक, जिनमें से अधिकांश देश के अंदर ही बेघर हैं, धर्माध्यक्ष फेलिक्स लियान खेन थांग की अध्यक्षता में और बारह पुरोहितों द्वारा आयोजित एक ख्रीस्तयाग के दौरान संत पैट्रिक पल्ली के ऐतिहासिक उद्घाटन का समारोह मनाने के लिए खाइकम म्यो शहर में एकत्रित हुए।
मानवीय और सामाजिक संकट
कलय धर्मप्रांत सागाइंग क्षेत्र और चिन राज्य के बीच स्थित है और फरवरी 2021 में सैन्य तख्तापलट के बाद शुरू हुए गृहयुद्ध से सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में से एक में है।
यह क्षेत्र अभी भी एक गंभीर मानवीय और सामाजिक संकट का सामना कर रहा है।
कलय धर्मप्रांत में लगभग 60,000 काथलिक हैं। इसका ज्यादातर इलाका सागाइंग प्रांत में है, जबकि एक छोटा हिस्सा चिन स्टेट में फैला हुआ है।
भारत की सीमा से सटे होने के कारण, इसकी आबादी अलग-अलग जातियों की है जिसमें एक बड़ा चिन समुदाय और दूसरे अल्पसंख्यक दल शामिल हैं।
युवाओं और ख्रीस्तीयों पर बुरा असर
2021 के सैन्य तख्तापलट के बाद हुए नागरिक युद्ध ने कलय इलाके को तबाह कर दिया। फिदेस के अनुसार, यह इलाका कई तरह के संकट में घिरा हुआ है, जिसमें समुदाय संघर्ष के असर से जूझ रहे हैं।
एजेंसी ने बताया कि कई युवा मिलिट्री में जबरन भर्ती होने से बचने के लिए भाग गए हैं, जबकि मानवीय आपालकाल और भी खराब होती जा रही है।
फिदेस यह भी रिपोर्ट करता है कि, स्थानीय स्रोत के मुताबिक, सरकारी सैनिकों ने कई बार गिरजाघर, कॉन्वेंट और काथलिक स्कूलों को निशाना बनाया है, उनपर सैनिकों को रसद सहायता प्रदान करने या पनाह देने का शक है।
हाल के सालों में, हवाई हमले और भारी लड़ाई ने कलय इलाके के कई गिरजाघरों को नुकसान पहुंचाया है।
Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here.