ला गुएरा में भूकंप के बाद का नज़ारा ला गुएरा में भूकंप के बाद का नज़ारा  (Leonardo Fernandez Viloria)

कारितास वेनेजुएला: 14,700 टन मानवीय सहायता प्राप्त हुई

संगठन ने अपना पहला आधिकारिक बुलेटिन प्रकाशित किया है, जिसमें 25 जून से 6 जुलाई के बीच किए गए राहत प्रयासों के आंकड़े और डाटा उपलब्ध कराए गए हैं। एक राष्ट्रव्यापी और अंतर्राष्ट्रीय लामबंदी ने भूकंप से प्रभावित 40,000 लोगों तक सहायता पहुंचाने में सक्षम बनाया है।

वाटिकन न्यूज

वेनेजुएला, शुक्रवार 10 जुलाई 2026 : 24 जून को देश के उत्तरी हिस्से में आए भयानक भूकंप के बाद लगभग 14,700 टन मानवीय मदद वेनेज़ुएला पहुँच गई है। इसमें से 9,000 टन पहले ही बाँट दी गई है, जबकि 5,700 टन अभी भी वेयरहाउस में है, जो राहत कार्य के अगले खेप के लिए तैयार है।

कारितास वेनेज़ुएला के पहले आधिकारिक बुलेटिन  “ट्रास एल टेम्बलर, एल अमोर” के अनुसार, इस मदद में ग्रेटर काराकास और ला गुएरा में 26 जमा केंद्र के ज़रिए 73,356 यूनिट मेडिकल सप्लाई और दवाइयाँ पहुँचाई गई हैं, साथ ही 8,000 पूरी राहत किट, 5,000 खाने के पैकेज, 3,000 स्वास्थ्य किट, और आपातकात का जवाब देने वाले टीमों के लिए 1,000 किट भी शामिल हैं।

8,000 से ज़्यादा परिवारों को पूरी मदद दी गई

इस दुखद घटना के शुरुआती घंटों से, जिसमें अब तक 3,800 से ज़्यादा मौतों की पुष्टि हुई हैं, कारितास वेनेज़ुएला ने सबसे ज़्यादा प्रभावित समुदायों की मदद के लिए अपने धर्मप्रांतीय और प्ली नेटवर्क को सक्रिय किया है, जिसमें राजधानी काराकस का ज़िला ला गुएरा और देश के बीच और पश्चिम के कई इलाके शामिल हैं। बांटे गए कुल सामान में से, पानी का हिस्सा सबसे ज़्यादा था, 4,031 टन, उसके बाद 3,247 टन खाना। 8,000 से ज़्यादा परिवारों को पूरी मदद मिली है, जो लगभग 32,000 से 40,000 लोगों के बराबर है, जिन्हें लगभग 730,000 खाने का राशन पहुंचाया गया है।

3,360 स्वंयसेवकों की टीम

स्वंयसेवकों को इस प्रतिक्रिया का "दिल" माना जाता है। 3,360 पंजीकृत स्वंयसेवक में से औसत  280 हर दिन काम करते हैं, हर व्यक्ति 7.5 घंटे और प्रभावित परिवारों को कुल 2,100 घंटे रोज़ाना सेवा देते हैं। इस प्रतिबद्धता को प्यूर्टो रिको और चिली के दो स्वंयसेवक दलों का भी समर्थन है। फिर वैश्विक कारितास नेटवर्क है (यूनाइटेड स्टेट्स से लैटिन अमेरिका और कैरिबियन तक, स्पेन से जर्मनी तक), जिसके स्पेशलिस्ट पानी और सफाई,जोखिम प्रबंधन, पोषण और आवास जैसे क्षेत्र में स्थानीय टीमों के साथ काम करते हैं। कारितास इतालियाना, कारितास वेनेज़ुएला के साथ करीबी संपर्क में है और उसने आपातकाल के लिए तुरंत एक दान जमा करने का अभियान शुरू किया है। जैसा कि पता है, इताली धर्माध्यक्षीय सम्मेलन ने शुरुआती मदद के रुप में €500,000 यूरो दिया।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here.

10 जुलाई 2026, 16:20