बिशप जॉन रोड्रिगस बने पूना के नये धर्माध्यक्ष
संत पापा फ्राँसिस ने मुम्बाई के सहायक धर्माध्यक्ष जॉन रोड्रिगस को पूना धर्मप्रांत का नया धर्माध्यक्ष नियुक्त किया।
उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी
वाटिकन सिटी, शनिवार, 25 मार्च 2023 (रेई) : संत पापा फ्राँसिस ने शनिवार 25 मार्च को पूना धर्मप्रांत के प्रेरितिक प्रशासक मोनसिन्योर थॉमस डाब्रे का त्याग पत्र स्वीकार करते हुए, धर्माध्यक्ष जॉन रोड्रिगस को पूना धर्मप्रांत का नया धर्माध्यक्ष नियुक्त किया।
पूना धर्मप्रांत के नवनियुक्त धर्माध्यक्ष जॉन रोड्रिगस का जन्म मुम्बाई में सन् 1967 ई. में हुआ था। उनका पुरोहिताभिषेक 1998 में हुआ। पुरोहिताभिषेक के बाद उन्होंने कई पल्लियों एवं शैक्षणिक संस्थानों में कार्य किया।
Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here
25 March 2023, 16:27