हमारे उद्धारकर्ता अपने को शरीर की निर्बलता में प्रकट करते हैं, संत पापा फ्राँसिस
ईश्वर का पुत्र, वह मनुष्य का पुत्र बन गया। येसु मसीह स्त्री से पैदा हुआ और वह हम में से एक है। इस कारण से, वह हमें बचाने में सक्षम है।
वाटिकन न्यूज
वाटिकन सिटी, शुक्रवार 3 जनवरी 2025 (रेई) : क्रिसमस के मौसम में संत पापा फ्राँसिस सभी विश्वासियों से चरनी में लेटे बालक येसु का दर्शन करने और प्रार्थना में कुछ समय बिताने के लिए प्रेरित करते हैं।
ईश्वर के पुत्र के धरती पर आने और मुक्तिदायी रहस्य को उजागार करते हुए संत पापा ने सोशल मीडिया के अपने प्लेटफार्म एक्स पर लिखा: “हमारे उद्धारकर्ता अपने आपको शरीर की निर्बलता में प्रकट करते हैं। वे ऊँचे स्वर्ग से धरती पर उतरे। ईश्वर का पुत्र, वह मनुष्य का पुत्र बन गया। येसु मसीह स्त्री से पैदा हुआ और वह हम में से एक है। इस कारण से, वह हमें बचाने में सक्षम है।”
Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here
03 जनवरी 2025, 14:25
