पोप लियो 14वें ने यूरोपीय संसद की अध्यक्ष रोबेर्ता मेतसोला से वाटिकन में मुलाकात की पोप लियो 14वें ने यूरोपीय संसद की अध्यक्ष रोबेर्ता मेतसोला से वाटिकन में मुलाकात की  (ANSA)

पोप लियो ने यूरोपीय संसद के अध्यक्ष से मुलाकात की

पोप लियो 14वें ने यूरोपीय संसद की अध्यक्ष रोबेर्ता मेतसोला से वाटिकन में मुलाकात की, जिन्होंने पोप लियो 14वें की स्पष्टता एवं “यूरोप और पूरे विश्व में बातचीत के माध्यम से शांति को आगे बढ़ाने पर साझा विचारों” के लिए उनकी सराहना की।

वाटिकन न्यूज

वाटिकन सिटी, बृहस्तिवार, 29 जनवरी 26 (रेई) : पोप लियो 14वें ने गुरुवार सुबह वाटिकन के प्रेरितिक प्रासाद में यूरोपीय संसद की अध्यक्ष रोबेर्ता मेतसोला से मुलाकात की।

मुलाकात के बाद अपने आधिकारिक X अकाउंट पर एक पोस्ट में, मेतसोला ने कहा: “वाटिकन में पोप लियो 14वें के साथ मुलाकात की एक सार्थक सुबह। उनके इरादों की स्पष्टता और यूरोप एवं पूरी दुनिया में बातचीत के जरिए शांति को आगे बढ़ाने पर हमारे साझा विचारों के लिए आभारी हूँ।”

बृहस्पतिवार को रोम की यात्रा के दौरान, मेतसोला ने पोप से मुलाकात की और बाद में वाटिकन राज्य सचिव कार्डिनल पीयेत्रो पारोलिन से भी मुलाकात की।

इसके बाद, यूरोपीय संसद की अध्यक्ष इटली रिपब्लिक के अधिकारियों से मिलेंगे, जिसमें प्रधानमंत्री जोर्जा मेलोनी भी शामिल हैं।

वे रोम के केंद्र पियात्सा विनेत्सिया में यूरोपीय संसद के ऑफिस में होनेवाली एक सभा को भी संबोधित करेंगे। वे सभा की विषयवस्तु है: “गसपरी की धरोहर: यूरोप औरस्वतंत्रता की रक्षा” पर बोलेंगे।  

एक बयान में बताया गया, “इस औपचारिक मुलाकत से ऑर्डर ऑफ माल्टा की गतिविधि के बारे में अपडेट पाने का मौका मिला, जो दुनियाभर के 130 से ज्यादा देशों में की जाती हैं। अध्यक्ष ने यूक्रेन और गज़ा जैसे मुश्किल हालात में ऑर्डर के मानवीय कामों की बहुत तारीफ़ की।”

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

29 जनवरी 2026, 16:01