2026.01.31 वाशिंगटन के प्रेरितिक राजदूतावास में कार्डिनल क्रिस्टोफ़ पियरे के जन्मदिन पर महाधर्माध्यक्ष एडगर पेना पारा 2026.01.31 वाशिंगटन के प्रेरितिक राजदूतावास में कार्डिनल क्रिस्टोफ़ पियरे के जन्मदिन पर महाधर्माध्यक्ष एडगर पेना पारा 

संत पापा ने कार्डिनल क्रिस्टोफ़ को 80वें जन्मदिन की शुभकामनाएं भेजा

वाशिंगटन के प्रेरितिक राजदूतावास में कार्डिनल क्रिस्टोफ़ पियरे के जन्मदिन पर हुई एक मीटिंग के दौरान वाटिकन राज्य के प्रतिनिधि, महाधर्माध्यक्ष एडगर पेना पारा ने संत पापा लियो 14वें की शुभकामनाएं देने वाला एक टेलीग्राम पढ़ा।

वाटिकन न्यूज

वाटिकन सिटी, शनिवार 31 जनवरी 2026 : शुक्रवार, 30 जनवरी को वॉशिंगटन में प्रेरितिक राजदूतावास में एक दोस्ताना और भाईचारे वाली मीटिंग हुई। यह मीटिंग संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रेरितिक राजदूत, कार्डिनल क्रिस्टोफ़ पियरे के 80वें जन्मदिन के मौके पर हुई। कार्डिनल क्रिस्टोफ़ पियरे ने मौजूद लोगों को धन्यवाद दिया और अपनी सेवा के कुछ पलों को याद किया।

वाटिकन राज्य के प्रतिनिधि, महाधर्माध्यक्ष, एडगर पेना पार्रा ने संत पापा लियो 14वें का भेजा शुभकामनाओं वाला टेलीग्राम पढ़ा, जिसमें संत पापा ने कार्डिनल पियरे के “सुसमाचार और परमधर्मपीठ की सेवा में” उनके लम्बे कार्यकाल के दौरान उनकी प्रतिबद्धता के लिए “प्रशंसा” व्यक्त किया। इसके बाद महाधर्माध्यक्ष एडगर ने वाटिकन राज्य सचिव कार्डिनल पिएत्रो पारोलिन और सचिवालय के अधिकारियों की तरफ से शुभकामनाएं दीं।

अमेरिका काथलिक धर्माध्यक्षीय सम्मेलन के अध्यक्ष, ओक्लाहोमा सिटी के महाधर्माध्यक्ष पॉल एस. कोकले ने भी वहां मौजूद लोगों को संबोधित किया और देश में संत पापा के प्रतिनिधि के तौर पर प्रेरितिक राजदूत कार्डिनल क्रिस्टोफ़ पियरे को उनके मिशन के लिए धन्यवाद दिया। सभा के अंत  में, राजदूतावास के कर्मचारियों को सम्मान दिया गया।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

31 जनवरी 2026, 14:50