पुर्तगाल के राष्ट्रपति मरचेलो रेबेलो दी सौसा से बातचीत करते संत पापा लियो 14वें पुर्तगाल के राष्ट्रपति मरचेलो रेबेलो दी सौसा से बातचीत करते संत पापा लियो 14वें  (ANSA)

पोप लियो ने पुर्तगाल के राष्ट्रपति से मुलाकात की

पोप लियो 14वें ने सोमवार को पुर्तगाल के राष्ट्रपति मरचेलो रेबेलो दी सौसा से वाटिकन में मुलाकात की।

वाटिकन न्यूज

वाटिकन सिटी, मंगवार, 3 फरवरी 2026 (रेई) : संत पापा लियो 14वें ने 2 फरवरी को पुर्तगाल के राष्ट्रपति मरचेलो रेबेलो दी सौसा से वाटिकन में मुलाकात की, जिन्होंने बाद में क्रमशः वाटिकन राज्य सचिव कार्डिनल पीयेत्रो परोलिन एवं वाटिकन विदेश सचिव महाधर्माध्यक्ष पौल रिचार्ड गलाघर से मुलाकातें कीं।  

वाटिकन प्रेस कार्यालय द्वारा जारी बयान अनुसार, मुलाकात सौहार्दपूर्ण रही जिसमें द्विपाक्षीय ठोस संबंधों की पुष्टि हुई, एवं पुर्तगाल और स्थानीय कलीसिया के बीच अच्छे संबंधों के लिए तारीफ की गई।"

उसके बाद तूफान क्रिस्तीन के कारण हुई क्षति एवं दुखद परिणाम पर भी ध्यान दिया गया।

अंत में, कुछ राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सामाजिक, राजनीतिक मुद्दों पर भी चर्चा हुई, खासकर, पुर्तगाली भाषा बोले जानेवाले देशों में, इस बात पर भी गौर किया गया कि दुनिया में शांति के समर्थन में प्रतिबद्धता के महत्व पर लगातार ध्यान दिया जाना है।"

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

03 फ़रवरी 2026, 15:27