संत पापा लियो 14वें संत पापा लियो 14वें  

संत पापा ने धार्मिक शिक्षा सम्मेलन को सच्चा आध्यात्मिक नवीनीकरण का समय बताया

लॉस एंजिल्स के महाधर्माध्यक्ष जोस एच. गोमेज़ को भेजे गए एक संदेश में, संत पापा लियो 14वें ने 70वें लॉस एंजिल्स धार्मिक शिक्षा सम्मेलन के प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि "येसु के साथ अपने रिश्ते को गहरा करना और ईमानदार एवं खुशमिजाज शिष्य बनना" धर्मशिक्षक को असली और असरदार बनाता है।

वाटिकन न्यूज

लॉस एंजिल्स, शनिवार 21 फरवरी 2026 : "येसु, जो सत्य हैं, के साथ अपने रिश्ते को गहरा करके और अपनी रोज़मर्रा की ज़िंदगी में विश्वस्त और खुश शिष्य बने रहकर, धर्मशिक्षक और धर्मप्रचारक के तौर पर आपकी प्रमाणिकता आपको सुसमाचार प्रचार करने में इस तरह से मदद करेगी कि यह प्रभु से सच्ची मुलाकात की ओर ले जाए और एक स्थायी एवं जीवन देने वाली संस्कृति बनाने में मदद करे..."

संत पापा लियो 14वें ने यह बात लॉस एंजिल्स के महाधर्माध्यक्ष , जोस एच. गोमेज़ को भेजे एक संदेश में कही, जो 19-22 फरवरी, 2026 को एनाहेम, कैलिफ़ोर्निया में होने वाली 70वीं धार्मिक शिक्षा सम्मेलन के मौके पर थी। सालाना चार दिन की धार्मिक शिक्षा सम्मेलन, जिसकी इस साल  की थीम ' 'दया में लिपटी, नई उम्मीद' है, लॉस एंजिल्स महाधर्मप्रांत के धर्म शिक्षा कार्यलय द्वारा आयोजित की जाती है।

इस सम्मेलन की शुरुआत 19 फरवरी को युवाओं के लिए यूवा दिवस से हुई और कार्यशाला, पूजन-धर्मविधि, प्रदर्शनी, बातचीत, व्याख्यान और आध्यात्मिक समारोह आदि प्रोग्राम 22 फरवरी तक जारी रहेगी।

सच्चे आध्यात्मिक नवीनीकरण का मौका

वाटिकन राज्य सचिव, कार्डिनल पिएत्रो पारोलिन द्वारा संत पापा की ओर से भेजे गए संदेश में, संत पापा ने अपना हार्दिक अभिवादन भेजा और उम्मीद जताई कि प्रार्थना, प्रशिक्षण और मेलजोल के ये दिन, "सच्चे आध्यात्मिक नवीनीकरण का मौका देंगे।" संत पापा लियो 14वें ने धर्म शिक्षा के लिए समर्पित पुरुषों और महिलाओं को उनकी जागरूकता की सराहना की, कि "असली धर्म शिक्षक सच्चाई की इच्छा जगाता है।"

येसु आराम और शक्ति देते हैं

संत पापा ने वहां मौजूद युवाओं को "ईश्वर के प्यार के लिए अपने दिल खोलने" के लिए भी प्रोत्साहित किया। उन्होंने याद दिलाया कि प्यार ने न केवल येसु को हमारे लिए क्रूस पर खुद को चढ़ा के लिए प्रेरित किया, बल्कि धन्य संस्कार में हमारे साथ रहने के लिए भी प्रेरित किया।

संत पापा ने उनके लिए प्रार्थना की कि सम्मेलन में उनका अनुभव उन्हें यूखारिस्त में उपस्थित प्रभु "जीवन की सभी परिस्थितियों में आराम और शक्ति के एक अचूक स्रोत के रूप में मदद करेगा।" संत पापा लियो ने कांग्रेस में शामिल सभी लोगों को दूतों की माता मरियम के संरक्षण में सौपते हुए, अपने प्रेरितिक आशीर्वाद के साथ संदेश समाप्त किया।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

21 फ़रवरी 2026, 15:11