वाटिकन उद्यान में लूर्द ग्रोटो के सामने बीमार लोगों  के साथ संत पापा लियो 14वें वाटिकन उद्यान में लूर्द ग्रोटो के सामने बीमार लोगों के साथ संत पापा लियो 14वें  (@Vatican Media)

संत पापा लियो ने वाटिकन उद्यान के लूर्द ग्रोटो में बीमारों के साथ प्रार्थना की

आज बीमारों के विश्व दिवस और लूर्द की कुंवारी मरियम के पर्व के दिन संत पापा लियो 14वें वाटिकन उद्यान में लूर्द ग्रोटो के सामने बीमार लोगों के एक दल का स्वागत किया, और उन्हें याद दिलाया कि धन्य कुंवारी माता हमें दुख और प्यार का मतलब सिखाती हैं।

वाटिकन न्यूज

वाटिकन सिटी, बुधवार 11 फरवरी 2026 : "यह एक बहुत ही खूबसूरत दिन है जो हमें हमारी माँ मरिया की नज़दीकी की याद दिलाता है, जो हमेशा हमारे साथ रहती हैं और हमें बहुत कुछ सिखाती हैं: दुख का क्या मतलब है, प्यार का क्या मतलब है, और अपने जीवन को प्रभु के हाथों में सौंपने का क्या मतलब है।"

संत पापा लियो 14वें ने यह बात बुधवार को अपने आमदर्शन समारोह के बाद, बीमार लोगों के एक दल से कही, जो वाटिकन उद्यान में लूर्द ग्रोटो में उनका इंतज़ार कर रहे थे। यह मुलाक़ात बीमारों के विश्व दिवस के लिए थी, जो आज, 11 फरवरी को,  लूर्द की माता मरियम के पर्व दिवस में मनाया जाता है।

वाटिकन उद्यान में लूर्द ग्रोटो के सामने बीमार लोगों के एक दल  के साथ प्रार्थना करते हुए संत पापा लियो
वाटिकन उद्यान में लूर्द ग्रोटो के सामने बीमार लोगों के एक दल के साथ प्रार्थना करते हुए संत पापा लियो   (@Vatican Media)

संत पापा ने उन लोगों का शुक्रिया अदा किया जिन्होंने प्रार्थना के लिए धन्य कुंवारी माता मरियम के सामने मौजूद रहने की कोशिश की।

प्रेरितिक आशीर्वाद देने से पहले, संत पापा लियो 14वें ने प्रभु से प्रार्थना की कि वे आज और हमेशा बीमार सभी लोगों के साथ-साथ उनके साथ रहने वाले सभी डॉक्टरों, नर्सों और दूसरे लोगों को आशीर्वाद दें।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

11 फ़रवरी 2026, 15:08