यूक्रेन की कड़ाके की ठंड के बीच पोप की सहायता
वाटिकन न्यूज
वाटिकन सिटी, मंगलवार, 10 फरवरी 2026 (रेई) : बुधवार को आमदर्शन समारोह के दौरान संत पापा लियो 14वें ने यूक्रेन के लिए जो अपील की थी, वह बम धमाकों के नतीजों के जवाब में अब ठोस मदद का रूप ले रही है।
वाटिकन के पौल षष्ठम सभागार में अपने सम्बोधन में संत पापा ने उन सभी धर्मप्रांतों, विशेषकर पोलैंड के प्रति आभार प्रकट किया जो यूक्रेन के लोगों की मदद में आगे आ रहे हैं।
पोप की अपील अब वाटिकन के दान विभाग के माध्यम से ठोस रूप ले रही है, जिसने संत पापा के आग्रह पर तीन ट्रक भेजे हैं जिनमें 80 बिजली जेनेरेटर हैं।
ऐसा करके, पोप ने कई धर्माध्यक्षों की अपीलों का जवाब दिया है, जो युद्ध से उत्पन्न तकलीफ को जानते हैं और यूक्रेन में पड़ रही कड़ाके की ठंड से होनेवाली मुश्किलों को दूर करने के लिए मदद मांग रहे हैं। रात का तापमान -15 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है, जबकि दिन का तापमान -10 और -12 डिग्री के बीच है। कई लोगों को अपने घर छोड़कर गर्म शेल्टर में गर्मी ढूंढने के लिए मजबूर होना पड़ा है, जहाँ जनरेटर की वजह से उन्हें गर्म खाना भी मिल रहा है।
जेनेरेटर एवं दवाईयाँ
जेनेरेटर ले जा रहीं ट्रकें रोम के संत सोफिया महागिरजाघर से रवाना हुई, और अब यूक्रेन के फास्तिव और कीव में अपनी जगहों पर पहुंच चुकी हैं, ये इलाके हाल के हमलों से अधिक प्रभावित हुए हैं। ओदेसा और खार्किव में भी रातभर मिलिट्री ऑपरेशन हुए, जहां एक 10 साल के बच्चे की जान चली गई। युद्ध में कोई रहम नहीं होता, सबसे छोटे बच्चे पर भी नहीं। डर और हिंसा के इस माहौल में, मदद का हर भाव उन लोगों को राहत देता है जो चार साल से लड़ाई के सदमे में जी रहे हैं।
जेनेरेटर के साथ-साथ, यूक्रेन को हजारों दवाइयाँ भी भेजी गई हैं, जिनमें एंटीबायोटिक्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी, सप्लीमेंट्स और मेलाटोनिन शामिल हैं, जिनकी खास तौर पर मांग है क्योंकि यह लोगों को लगातार डर और स्ट्रेस के बीच सोने में मदद करती है।
लोग अब भी मदद कर रहे हैं
वाटिकन दान विभाग के अध्यक्ष कार्डिनल कोनराड क्राएस्की ने यह भी घोषणा की है कि हजारों एंटीबायोटिक्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीहाइपरटेंसिव दवाएँ और अलग-अलग तरह की खाने की सप्लाई ले जाने वाली एक और ट्रक के रवाना होने की तैयारी चल रही है। एक बार जब मदद देश में पहुँच जाती है, तो अलग-अलग धर्मप्रांतों के पल्ली नेटवर्क के जरिए इसे बाँटा जाता है। यह उदारता बैंको फार्मास्यूटिको, दवा कंपनियों के एक नेटवर्क, प्रॉक्टर एंड गैंबल ग्रुप और सभी अच्छे लोगों की वजह से संभव हुई है जो पीड़ित लोगों की मदद करते रहते हैं।
Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here
