संत पापा लियो 14वें संत पापा लियो 14वें   (ANSA)

चालीसा काल के प्रथम सप्ताह में कलीसिया का निमंत्रण

पोप लियो 14वें ने माता कलीसिया के स्नेह की याद दिलाते हुए विश्वासियों को चालीसा काल में उसके निमंत्रण पर ध्यान देने का आह्वान किया है।

वाटिकन न्यूज

वाटिकन सिटी, शनिवार, 21 फरवरी 2026 (रेई) : जब काथलिक कलीसिया, चालीसा काल के प्रथम सप्ताह में प्रवेश कर रही है संत पापा लियो 14वें ने विश्वासियों को कलीसिया के निमंत्रण पर ध्यान देने का प्रोत्साहन दिया है।

“चालीसा काल एक ऐसा समय है जब कलीसिया माँ की तरह देखभाल की भावना से प्रेरित होकर, हमें ईश्वर के रहस्य को अपने जीवन के केंद्र में वापस लाने के लिए आमंत्रित करती है, ताकि हमारे विश्वास में नयापन ला सके और हमारे दिलों को दैनिक जीवन की चिंताओं और ध्यान भटकानेवाली चीजों से बचा सके।”

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

21 फ़रवरी 2026, 14:25