इटली में शीतकालीन ऑलिम्पिक खेलों का उदघाटन, 06.02.2026 इटली में शीतकालीन ऑलिम्पिक खेलों का उदघाटन, 06.02.2026   (ANSA)

शीतकालीन ऑलिम्पिक खेलों पर सन्त पापा का ट्वीट सन्देश

14 वें शीतकालीन ऑलिम्पिक और पैरालंपिक खेलों के जश्न के मौके पर मेरी मंगलकामना है कि खेलों का मुख्य लक्ष्य भाईचारा और मैत्री हो।

वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, शनिवार, 7 फरवरी 2026 (रेई, वाटिकन रेडियो): इटली के मिलान शहर में आयोजित मिलानो-कोर्तिना शीतकालीन ऑलिम्पिक खेलों के खिलाड़ियों एवं प्रतिभागियों का अभिवादन करते हुए सन्त पापा लियो 14 वें ने शुक्रवार को एक ट्वीट सन्देश प्रकाशित कर यह आशा व्यक्त की कि खेलों का मुख्य लक्ष्य भाईचारे और मैत्री को प्रोत्साहन देना हो।

चिन्तन का सुअवसर

अपने ट्वीट सन्देश में सन्त पापा ने लिखाः 14 वें शीतकालीन ऑलिम्पिक और पैरालंपिक खेलों के जश्न के मौके पर मेरी मंगलकामना है कि खेलों का मुख्य लक्ष्य भाईचारा और मैत्री हो। मैं उन सभी लोगों को बधाई और शुभकामनाएं देना चाहता हूं जो सीधे तौर पर इसमें शामिल हैं, सभी के लिये यह सुअवसर चिन्तन का समय सिद्ध हो।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

07 फ़रवरी 2026, 11:53