बोसिन्या और हेर्जेगोविना के मंत्रीमंडल की अध्यक्ष बोरयाना क्रिस्तो से मुलाकात करते पोप लियो 14वें बोसिन्या और हेर्जेगोविना के मंत्रीमंडल की अध्यक्ष बोरयाना क्रिस्तो से मुलाकात करते पोप लियो 14वें 

पोप लियो ने बोसिन्या और हेर्जेगोविना के मंत्रीमंडल की अध्यक्ष से मुलाकात की

पोप लियो 14वें ने बृहस्पतिवार को बोसिन्या और हेर्जेगोविना के मंत्रीमंडल की अध्यक्ष बोरयाना क्रिस्तो का वाटिकन में स्वागत किया।

वाटिकन न्यूज

वाटिकन सिटी, बृहस्पतिवार, 26 मार्च 2026 (रेई) : पोप से मुलाकात के बाद मंत्रीमंडल की अध्यक्ष ने वाटिकन विदेश सचिव महाधर्माध्यक्ष पौल रिचार्ड गलाघर से भी मुलाकात की।

वाटिकन प्रेस कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि वाटिकन सचिवालय में सौहार्दपूर्ण वार्ता के दौरान दोनों दलों ने वाटिकन और बोसिन्या और हेर्जेगोविना के बीच द्विपक्षीय अच्छे संबंधों के लिए संतोष व्यक्त किया तथा समाज में स्थानीय कलीसिया के योगदान पर चर्चा की। 

इस संदर्भ में, काथलिक समुदाय की स्थिति और कलीसिया-राज्य संबंधों में कुछ लंबित मामलों पर खास ध्यान दिया गया।

यह भी कहा गया कि बातचीत में पश्चिमी बाल्कन के देशों को शामिल करने के लिए यूरोपीय संघ को बढ़ाने पर विचारों के आदान-प्रदान भी शामिल रहे।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here.

26 मार्च 2026, 16:10