संत पापा ने मध्य पूर्व के ख्रीस्तियों को याद किया जो पवित्र सप्ताह के दौरान मसीह के साथ दुख उठाते हैं
वाटिकन न्यूज
वाटिकन सिटी, सोमवार 30 मार्च 2026 : "ठीक वैसे ही जैसे कलीसिया प्रभु के दुखभोग के रहस्य पर मनन चिंतन कर रही है, हम उन लोगों को नहीं भूल सकते जो आज सच में उनके दुख में शामिल हैं।"
संत पापा लियो 14वें ने वाटिकन के संत पेत्रुस महागिरजाघऱ के प्रांगण में खजूर रविवार का पवित्र मिस्सा के अंत में यह बात कही।
उन्होंने मध्य पूर्व में ख्रीस्तियों की बुरी हालत की ओर विश्वासियों को ध्यान दिलाया, और कहा कि उनकी "परीक्षा सभी की अंतरात्मा को जगाने की कोशिश कर रही है।"
उन्होंने कहा, "पवित्र सप्ताह की शुरुआत में, हम मध्यपूर्व के ख्रीस्तियों के साथ प्रार्थना में पहले से कहीं ज़्यादा करीब हैं, जो एक भयानक लड़ाई के नतीजे भुगत रहे हैं और कई मामलों में इन पवित्र दिनों के रीति-रिवाजों में पूरी तरह से नहीं भाग नहीं ले पाते हैं।"
संत पापा ने विश्वासियों को शांति के राजकुमार से अपनी प्रार्थना करने में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया, "कि वे युद्ध में घायल लोगों को सहारा दें और सुलह और शांति के ठोस रास्ते खोलें।"
देवदूत प्रार्थना का पाठ करने से पहले, संत पापा ने युद्ध के शिकार नाविकों को प्रभु को सौंप दिया, और कहा कि वे मृतकों, घायलों और उनके परिवारों के लिए प्रार्थना करते हैं। उन्होंने ज़ोर देकर कहा, "धरती, आसमान और समुद्र, जीवन और शांति के लिए बनाए गए हैं।"
अंत में, संत पापा लियो ने विश्वासियों से उन सभी प्रवासियों के लिए प्रार्थना करने को कहा जो समुद्र में मारे गए हैं, खासकर उन लोगों के लिए जिन्होंने हाल के दिनों में क्रेते द्वीप के तट पर अपनी जान गंवाई है।
Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here
