अल्जीरियाई समुदाय से पोप : ख्रीस्तीय उपस्थिति के लिए प्रार्थना, उदारता, एकता जरूरी

पोप लियो 14वें ने अल्जीरिया में ख्रीस्तीय समुदाय को “प्रार्थना, उदारता और एकता” में बने रहने के लिए प्रोत्साहित किया, उनके शांत साक्ष्य की तारीफ की और उनसे शांति और भाईचारे की निशानी बनने का आग्रह किया।

वाटिकन न्यूज

अल्जीरिया, मंगलवार, 14 अप्रैल 2026 (रेई) : अल्जीरिया की प्रेरितिक यात्रा के दौरान संत पापा लियो 14वें ने 13 अप्रैल को अफ्रीका की माता मरियम को समर्पित महागिरजाघर में, वहाँ के धर्माध्यक्षों, पुरोहितों, उपयाजकों, धर्मसंघियों और विश्वासियों से मुलाकात की।

उन्हें सम्बोधित कर उन्होंने कहा, “आज मैं आपसे मिलकर बहुत खुश हूँ और पिता जैसा प्यार महसूस कर रहा हूँ, इस जमीन पर आपकी अलग और बहुमूल्य उपस्थिति एक पुरानी विरासत और विश्वास के चमकदार गवाहों से पहचानी जाती है।”

समुदाय की जड़ को बहुत गहरी बताते हुए पोप ने कहा कि वे कई गवाहों के वारिस हैं जिन्होंने ईश्वर और पड़ोसी के लिए प्यार से प्रेरित होकर अपनी जान दे दी। उन्होंने उन उन्नीस धर्मसंघी पुरुषों और महिलाओं की याद की जो अल्जीरिया में शहीद हो गए, क्योंकि उन्होंने लोगों के सुख-दुःख में उनके साथ खड़े होने का फैसला किया। पोप ने कहा, “उनका खून एक जीवित बीज है जो कभी फल देना बंद नहीं करता।”

अल्जीरिया के ख्रीस्तीय समुदाय से संत पापा ने कहा, “आप एक और भी पुरानी परंपरा के वारिस हैं, जो ख्रीस्तीय धर्म के शुरू से चली आ रही है। इस भूमि पर हिप्पो के अगुस्टीन की जोशीली आवाज गूंजी, जिसके पहले उनकी माँ, संत मोनिका और दूसरे संतों की गवाही थी। उनकी यादें आज मेल-जोल, बातचीत और शांति की असली निशानी बनने की पुकार के तौर पर चमकती हैं।”

संत पापा ने उपस्थित और अनुपस्थित सभी लोगों को अपना आभार प्रकट करते हुए कहा, “मैं कलीसिया की माँ के दिल को प्रकट करने की आपकी दैनिक प्रतिबद्धता के लिए अपना शुक्रिया अदा करता हूँ।”

संत पापा ने उन्हें ख्रीस्तीय जीवन के तीन पहलुओं पर चिंतन करने हेतु प्रेरित किया: प्रार्थना, उदारता और एकता।

अल्जीरियाई समुदाय में पोप लियो 14वें
अल्जीरियाई समुदाय में पोप लियो 14वें   (ANSA)

हम सभी को प्रार्थना करना है

संत पापा ने कहा, “हम सभी को प्रार्थना करने की जरूरत है।” संत जॉन पॉल द्वितीय के शब्दों में उन्होंने कहा, इंसान प्रार्थना के बिना नहीं रह सकता, ठीक वैसे ही जैसे वह सांस लिए बिना नहीं रह सकता।” (कासाब्लांका में युवा मुसलमानों के साथ मीटिंग, 19 अगस्त 1985, 4) उन्होंने ईश्वर से बातचीत को जरूरी बताया न सिर्फ कलीसियाई जीवन के लिए, बल्कि हर इंसान के लिए। संत चार्ल्स डी फूकोल्ड ने भी इसे पहचाना, और अपनी बुलाहट को प्रार्थनावाली उपस्थिति के रूप में अपनाया। उन्होंने लिखा: मैं खुश हूँ, हर समय पवित्र संस्कार के सामने रहकर आनन्दित हूँ” (रेमंड डी ब्लिक को पत्र, 9 दिसंबर 1907) और उन्होंने दूसरों से कहा: दूसरों के लिए खूब प्रार्थना करो। अपनी शक्ति के हर तरीके से, प्रार्थना, अच्छाई, मिसाल से” (लुई मैसिग्नन को लेटर, 1 अगस्त 1916) अपने पड़ोसी की मुक्ति के लिए खुद को लगाओ।

प्रार्थना की हमारी जरूरत के बारे में, अली ने अफ्रीका की माता मरियम महागिरजाघर में सेवा का अपना अनुभव साझा किया, जहाँ बहुत से लोग शांति पाने, अपनी चिंताएँ बताने, अपने प्रियजनों के लिए प्रार्थना करने और उस व्यक्ति से मिलने आते हैं जो उनकी बात सुनने को तैयार है ताकि वे अपने दिलों के बोझ उन्हें साझा कर सकें। उन्होंने कहा कि बहुत से लोगों को यहाँ शांति मिलती है और वे यहाँ आकर खुश हैं। प्रार्थना दिल को जोड़ती, इंसान बनाती, मजबूत करती और शुद्ध करती है। प्रार्थना के द्वारा, अल्जीरिया में कलीसिया मानवता, एकता, शक्ति और पवित्रता फैलाती है, और उन जगहों तक पहुँचती है जिन्हें सिर्फ प्रभु ही जानते हैं।

उदारता भौतिक चीजों से बढ़कर है

कलीसियाई जीवन का अगला पहलू है उदारता। सिस्टर बर्नाडेट की बातों की ओर ध्यान आकृष्ट करते हुए जिन्होंने विकलांग बच्चों और उनके माता-पिता को मदद देने के अपने अनुभव साझा किये। संत पापा ने कहा, “उनके अनुभव से हम समझ गए हैं कि दया और सेवा का मतलब सिर्फ हमारे बीच सबसे कमजोर लोगों को चीज-वस्तु देना नहीं है। सबसे बढ़कर, उदार कार्य कृपा के अवसर बनते हैं, जिसमें शामिल हर व्यक्ति आगे बढ़ता और बेहतर बनता है। सिस्टर बर्नाडेट ने बताया कि बीमारों से मिलने जैसा एक साधारण काम, पहले एक सामुदायिक केंद्र बना और फिर एक संरचित देखभाल संगठन बन गया। अब यह एक असली समुदाय बन गया है, जहाँ कई लोग खुशी और दुःख के पल साझा करते हैं, जो भरोसे, दोस्ती और साथ के बंधन से जुड़े होते हैं। संत पापा ने कहा कि ऐसा माहौल जीवन देनेवाला और चंगा करनेवाला होता है, तथा इसमें कोई हैरानी की बात नहीं है कि जो लोग परेशान हैं, उन्हें इसमें अपनी सेहत सुधारने के लिए जरूरी चीजें मिलती हैं, और साथ ही दूसरों को भी खुशी मिल सकती है, जैसा कि फातिमा के साथ हुआ।

आखिर, यह अपने भाइयों और बहनों के लिए प्यार ही था जिसने उन शहीदों को साक्ष्य के लिए प्रेरित किया। नफरत और हिंसा के बावजूद, वे उदार बने रहे, और अंततः कई दूसरे पुरुषों और महिलाओं, ख्रीस्तियों एवं मुसलमानों के साथ शहीद हो गये। उन्होंने ऐसा बिना किसी दिखावे के, शांति और मजबूती के साथ किया, वे न तो किसी घमंड में पड़े और न ही निराश हुए, क्योंकि वे उन्हें जानते थे जिनपर उन्होंने अपना भरोसा रखा था। (2 तिम 1:12)।

संत पापा ने एटलस की माता मरियम समुदाय के बुजूर्ग मठवासी एवं डॉक्टर ब्रा. लूक के शब्दों को याद किया जिन्हें मरीजों और मित्रों को छोड़कर संभावित खतरों से बचने और जाने का मौका दिया गया, तो उन्होंने जवाब दिया : मैं उन्हीं के साथ रहना चाहता हूँऔर उन्होंने ऐसा ही किया। उनकी धन्य घोषणा के अवसर पर, पोप फ्रांसिस ने उनके और बाकी सभी लोगों के बारे में कहा: उनकी हिम्मत भरी गवाही अल्जीरिया के काथलिक समुदाय के लिए उम्मीद की किरण है और पूरे समाज के लिए वार्ता का बीज है। यह धन्य घोषणा सभी के लिए एक प्रेरणा बने ताकि वे मिलकर भाईचारे और एकजुटता की दुनिया बना सकें।” (8 दिसंबर 2018)

अल्जीरियाई समुदाय
अल्जीरियाई समुदाय   (ANSA)

शांति और एकता को बढ़ाने के लिए समर्पण

तीसरे बिन्दु पर चिंतन करते हुए संत पापा ने कहा, इस यात्रा का आदर्शवाक्य पुनर्जीवित येसु के शब्दों से लिया गया है : तुम्हें शांति मिले!” (यो. 20:19)। उन्होंने कहा, “शांति और मेलजोल शुरू से ही ख्रीस्तीय समुदाय की बुनियादी खासियत रही है (प्रेरि. 2:42-47), येसु की इच्छा के अनुसार जिन्होंने कहा है, यदि तुम एक दूसरे को प्यार करोगे, तो उसी से सब लोग जान जायेंगे कि तुम मेरे शिष्य हो।” (यो. 13:35)। इस बारे में, संत अगुस्टीन ने कहा है कि कलीसिया अलग-अलग लोगों को जन्म देती है, लेकिन वे उसी के सदस्य हैं जिसका शरीर वे हैंऔर संत सिप्रियन ने लिखा है: हमारी शांति और भाईचारे का समझौता ईश्वर के लिए सबसे बड़ा बलिदान है, जो पिता, पुत्र और पवित्र आत्मा की एकता में एकजुट रहते हैं।

यह महागिरजाघर भी हमारी एकता और शांति की चाह का चिन्ह है। यह जीवित पत्थरों से निर्मित एक कलीसिया की निशानी है, जहाँ अफ्रीका की माता मरिया की छत्र-छाया में ख्रीस्तीयों और मुसलमानों के बीच मेल-जोल बना रहता है। यहाँ, लल्ला मेरीयेम का माँ जैसा प्यार हमारी इतनी विविधता के बीच, इज्जत, प्यार, न्याय और शांति की हमारी साझा चाहत में, सभी को बच्चों की तरह इकट्ठा करता है। उसके सभी बच्चे साथ चलने, जीने, प्रार्थना करने, काम करने और सपने देखने के लिए उत्सुक हैं, क्योंकि विश्वास हमें अलग नहीं करता, बल्कि हमें खोलता है; यह हमें जोड़ता है, लेकिन भ्रम पैदा नहीं करता; यह हमें एक जैसा किए बिना करीब लाता है, और सच्चे भाईचारे को बढ़ावा देता है। एक ऐसी दुनिया में जहाँ बंटवारा और युद्ध देशों, समुदायों और यहाँ तक कि परिवारों में भी दर्द और मौत फैलाते हैं, आपकी एकता और शांति का अनुभव एक जबरदस्त संकेत है। साथ मिलकर, आप भाईचारा फैलाते हैं और सादगी एवं विनम्रता से एक मजबूत और स्पष्ट संदेश के साथ मेल-मिलाप और सुलह की गहरी चाहत जगाते हैं।

कोई भी व्यक्ति अकेला नहीं रह सकता

संत पापा ने अल्जीरिया की भौगोलिक स्थित पर गौर करते हुए कहा कि इस देश का एक बड़ा हिस्सा रेगिस्तान है, और रेगिस्तान में कोई भी अकेला जिंदा नहीं रह सकता। मुश्किल माहौल आत्मनिर्भरता की किसी भी सोच को खत्म कर देता है, हमें याद दिलाता कि हमें एक-दूसरे की जरूरत है, और हमें ईश्वर की भी आवश्यकता है। जब हम अपनी कमजोरी को मानते हैं, तो हमारे दिल एक-दूसरे का साथ देने और उन्हें याद करने के लिए खुल जाते हैं जो उसे दे सकते हैं : दिलों का गहरा मेल और उसके साथ, सच्ची शांति।

संत पापा ने उन्हें विश्वास के एकजुट और खुले समुदाय के रूप में, कलीसिया की एक जीती-जागती उपस्थिति, "मुक्ति के विश्वव्यापी संस्कार" के रूप में अपना काम जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया। “आप जो कुछ भी करते हैं, आपकी प्रार्थना, आपकी उदारता और एकता की आपकी गवाही के लिए धन्यवाद। मैं आपको प्रभु के सामने अपनी प्रार्थनाओं में याद रखने का भरोसा देता हूँ, और अफ्रीका की माता मरियम को सौंपते हुए, मैं आपको दिल से आशीर्वाद देता हूँ।

अल्जीरियाई समुदाय
अल्जीरियाई समुदाय   (ANSA)

 

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

14 अप्रैल 2026, 14:26