संत पापा लियो 14वें ने फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रोन से मुलाकात की
वाटिकन न्यूज
वाटिकन सिटी, शुक्रवार 10 अप्रैल 2026 : फ्रांस के राष्ट्रपति इम्मानुएल मैक्रोन आज वाटिकन के प्रेरितिक भवन में पापा लियो 14वें से मिलने के लिए सुबह करीब 10:00 बजे संत दामासो प्रांगण पहुंचे। राष्ट्रपति इम्मानुएल मैक्रोन और उनकी पत्नी श्रीमति ब्रिजिट का स्वागत मोनसिन्योर लियोनार्डो सपिएंज़ा ने किया। ट्रोनेटो भवन में, उन्होंने संत पापा लियो 14वें से हाथ मिलाया। यह पहली बार है जब दोनों आमने-सामने मिले हैं; इससे पहले, संत पापा फ्राँसिस के कार्यकाल के दौरान, राष्ट्रपति मैक्रोन तीन बार वाटिकन आए थे।
राज्य सचिवालय में चर्चा
वाटिकन में संत पापा लियो 14वें के साथ अपनी मुलाकत के बाद, राष्ट्रपति मैक्रोन ने वाटिकन राज्य सचिव कार्डिनल पिएत्रो पारोलिन के साथ मुलाकात की। उनके साथ राज्यों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ संबंधों के सचिव महाधर्माध्यक्ष पॉल रिचर्ड गलाघेर भी थे।
वाटिकन प्रेस कार्यालय के एक बयान में कहा गया, "राज्य सचिवालय में अच्छी चर्चा के दौरान, परमधर्मपीठ और फ्रांस के बीच मौजूद अच्छे रिश्तों का ज़िक्र किया गया। फिर चर्चा ज़रूरी अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर फोकस रही, जिसमें दुनिया भर में टकराव की स्थितियों पर विचारों का आदान -प्रदान हुआ, और यह उम्मीद जताई गई कि बातचीत के ज़रिए शांतिपूर्ण साथ रहना फिर से शुरू किया जा सकता है।"
संत इजीदियो समुदाय से मीटिंग
राष्ट्रपति इम्मानुएल मैक्रोन कल रोम पहुंचे। उनके पहले कार्यक्रमों में से एक ट्रास्तेवेरे की माता मरिया महागिरजाघऱ में संत इजीदियो समुदाय का दौरा था, जहाँ उनका स्वागत समुदाय के अध्यक्ष मार्को इम्पालियाज़ो, संस्थापक अंद्रेया रिकार्डी और मारियो गिरो ने किया। राष्ट्रपति मैक्रोन के साथ एक बड़ा प्रतिनिधि मंडल भी था जिसमें विदेश मंत्री जीन-नोएल बैरोट भी शामिल थे। संत इजीदियो का दौरा कांगो के युवा फ्लोरिबर्ट बवाना चुई को श्रद्धांजलि देने के साथ शुरू हुआ, जिन्हें 2007 में गोमा में खराब खाने के बिल का विरोध करने पर मार दिया गया था और जून 2025 में उन्हें धन्य घोषित किया गया।
Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here
