पुण्य गुरुवार को "चेना दोमिनी"  मिस्सा के दौरान, पैर धोने की धर्मविधि पुण्य गुरुवार को "चेना दोमिनी" मिस्सा के दौरान, पैर धोने की धर्मविधि  (ANSA)

संत पापा लियो पुण्य गुरुवार को 12 रोमन पुरोहितों के पैर धोएंगे

पुण्य गुरुवार को "चेना दोमिनी" (प्रभु का भोज) मिस्सा के दौरान, संत पापा लियो बारह पुरोहितों के पैर धोएंगे - जिनमें से ग्यारह को उन्होंने पिछले साल पुरोहिताभिषेक दिया था।

वाटिकन न्यूज

वाटिकन सिटी, बुधवार 01 अप्रैल 2026 : पुण्य गुरुवार को, संत पापा लियो 14वें प्रभु भोज मिस्सा के दौरान बारह पुरोहितों के पैर धोएंगे। यह मिस्सा समारोह संत जॉन लातेरन महागिरजाघर में शाम 5:30 बजे शुरू होगा।

रोम धर्मप्रांत ने एक बयान जारी कर 12 पुरोहितों के नामों की घोषणा की: फादर अंद्रेया एलेसी, फादर गाब्रिएल दी मेनो दी बुचियानिको, फादर रेंजो किएसा, फादर फ्रांचेस्को मेलोने, फादर क्लोदी मर्फलेन, फादर फेडेरिको पेलोसियो, फादर मार्को पेट्रोलो, फादर पिएत्रो हियू गुयेन हुआई, फादर मत्तेओ रेंजी, फादर जुसेप्पे तेर्रानोवा, फादर सिमोने त्रोइलो और फादर एनरिको मारिया ट्रुसियानी।

उनमें से ग्यारहों को पिछले साल संत पापा लियो 14वें ने अभिषेक किया था। फादर रेंजो किएसा, पोंटिफिकल रोमन मेजर सेमिनरी के आध्यात्मिक निर्देशक हैं।

धर्मविधि के अंत में, संत पापा लियो 14वें पवित्र संस्कार को संत फ्रांसिस के चैपल में उसके विश्राम की जगह ले जाएंगे।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

01 अप्रैल 2026, 16:12