पोप लियो : उम्मीद की आवाज बनें
वाटिकन न्यूज
वाटिकन सिटी, मंगलवार, 7 अप्रैल 2026 (रेई) : ईरान युद्ध के बीच जो पूरी दुनिया को प्रभावित कर रहा है, पोप ने 7 अप्रैल को X पर लिखा, “मसीह के पास्का रहस्य को शब्दों और कामों दोनों से बताने का मतलब है उम्मीद को एक नई आवाज देना — एक ऐसी उम्मीद जिसे हिंसक लोग दबा देते हैं। जहाँ भी इसकी घोषणा की जाती है, सुसमाचार हर युग में, हर अंधेरे में रोशनी डालती है।” #Easter
क्या हम तुरन्त निराश हो जाते? हम अपने मन में किस प्रकार के विचार को जगह देते हैं, साकारात्मक या नकारात्मक?
6 अप्रैल को भी पोप ने एक संदेश प्रकाशित की थी जिसमें उन्होंने येसु के पुनरूत्थान पर चिंतन करते हुए हमारे विश्वास की नजर को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया था। जब हमारे जीवन में कठिनाई आती है, हम उसे कैसे लेते हैं?
संत पापा ने खाली कब्र की दो व्याख्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट करते हुए लिखा, “सुसमाचार हमें दो बातों में से एक चुनने के लिए कहता है: उन औरतों की जिन्होंने पुनर्जीवित प्रभु से मुलाकात कीं (पद 9–11), और उन पहरेदारों की जिन्हें सिनहेड्रिन के नेताओं ने रिश्वत दी थी। (पद 11–14) एक ही बात से दो अर्थ निकले: पहला, कि खाली कब्र नया और अनन्त जीवन का स्रोत है, दूसरा कि खाली कब्र निश्चित और निर्णायक मौत का प्रतीक है।” #Easter
Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here
