मैरोनाइट प्राधिधर्माध्यक्ष होयेक धन्य घोषित होंगे। मैरोनाइट प्राधिधर्माध्यक्ष होयेक धन्य घोषित होंगे। 

स्पेन गृहयुद्ध के 80 शहीद और मैरोनाइट प्राधिधर्माध्यक्ष होयेक धन्य घोषित होंगे।

संत पापा लियो ने संत के लिए गठित विभाग से प्रस्तावित छह आज्ञाप्तियों को जारी करने की मंज़ूरी दी है। सांतांदर के शहीदों और लेबनानी प्राधिधर्माध्यक्ष होयेक को धन्य बनाया जाएगा। सलेसियन मिशनरी कॉन्स्टेंटाइन वेंड्रामे, कैमरून के डिस्काल्स्ड कार्मेलाइट फ्रायर जीन थियरी, स्पेन की धर्मबहन मारिया अना अल्बर्टी एचेज़ारेता और पुला के कपुचिन ले ब्रदर फ्रायर नाज़ारेनो को आदरणीय बनाया जाएगा।

वाटिकन न्यूज

वाटिकन सिटी, 23 मई 2026 : शनिवार 22 मई को संत पापा लियो 14वें ने वाटिकन में परमधर्मपीठीय संत प्रकरण के लिए गठित विभाग के अध्यक्ष कार्डिनल मार्चेलो सेमेरारो से मुलाकात की और निम्नलिखित 6 प्रस्तावित आज्ञप्तियों को अनुमोदन दिया। सांतांदर के 80 शहीदों और लेबनानी प्राधिधर्माध्यक्ष होयेक को धन्य बनाया जाएगा। कैमरून के युवा डिस्काल्स्ड कार्मेलाइट फ्रायर जीन-थिएरी ऑफ़ द चाइल्ड जीसस एंड द पाशन, स्पानी फ्रांसिस्कन कॉन्सेप्शनिस्ट धर्मबहन मदर मारिया एना अल्बर्टी एचेज़ारेटा, और इटालियन फ्रायर नाज़ारेनो दा पुला, एक कैपुचिन फ्रायर जिन्हें "मिठाइयों का संत" कहा जाता है, और कॉस्टांटिनो वेंड्रामे, भारत में एक सलेसियन मिशनरी, "सबसे गरीब," को आदरणीय बनाये जायेंगे।

- ईशसेवक एलियास होयेक, अंतियोक के मैरोनाइट प्राधिधर्माध्यक्ष, पवित्र परिवार की मैरोनाइट धर्मबहनों के धर्मसमाज के संस्थापक, जिनका जन्म 4 दिसंबर, 1843 को हेल्टा, लेबनान में हुआ था, और 24 दिसंबर, 1931 को बकेर्के, लेबनान में उनकी मृत्यु हुई।

- ईशसेवक फ्रांसिस्को गोंजालेज डी कॉर्डोवा और उनके 79 साथियों, पुरोहितों, धर्मसंघियों, सेमिनारियों और लोकधर्मियों की शहादत, जिन्हें 1936 और 1937 के बीच स्पेन के सांतादर धर्मप्रांत में धर्म से नफ़रत की वजह से मार दिया गया था।

- ईशसेवक कोस्टांटिनो वेंड्रामे, संत जॉन बॉस्को के सलेसियम सोसाइटी के पुरोहित, जिनका जन्म 27 अगस्त, 1893 को इटली के संत मार्तिनो दी कोले अम्बर्टो में हुआ था, और उनकी मृत्यु 30 जनवरी, 1957 को भारत के डिब्रूगढ़ में हुई थी।

- ईशसेवक नाज़ारेनो दा पुला ( जियोवानी ज़ुक्का), ऑर्डर ऑफ़ फ्रायर्स माइनर कैपुचिन के धार्मिक, जिनका जन्म 21 जनवरी, 1911 को पुला, इटली में हुआ था, और 29 फरवरी, 1992 को कैग्लियारी, इटली में उनकी मृत्यु हो गई।

- ईशसेविका मारिया एना अल्बर्डी एचेज़ारेटा (मारिया दे ला कॉन्सेपशन क्रूज़), फ्रांसिस्कन कॉन्सेपशन धर्मबहनों के मठ की मठाधीश, जिनका जन्म 3 मई, 1912 को अज़्कोइटिया, स्पेन में हुआ था, और 27 नवंबर, 1998 को मैड्रिड, स्पेन में उनकी मृत्यु हो गई।

- ईशसेवक जीन-थिएरी ऑफ़ द चाइल्ड जीसस एंड द पैशन ( जीन-थिएरी एबोगो), ऑर्डर ऑफ़ डिस्काल्स्ड कार्मेलाइट्स के धार्मिक, जिनका जन्म 4 फरवरी 1982 को मफू-अवे (कैमरून) में हुआ था और 5 जनवरी 2006 को लेग्नानो (इटली) में उनकी मृत्यु हो गई।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

23 मई 2026, 09:39