बार्सिलोना इक्वेस्ट्रियन क्लब के सदस्यों के साथ संत पापा लियो 14वें बार्सिलोना इक्वेस्ट्रियन क्लब के सदस्यों के साथ संत पापा लियो 14वें  (@VATICAN MEDIA)

संत पापा: ख्रीस्तीय सिर्फ़ दान देने वाला नहीं है, बल्कि वह दूसरों की भलाई चाहता है

बार्सिलोना इक्वेस्ट्रियन क्लब के सदस्यों को, जो उदार कामों में लगे हुए हैं, अभिवादन करते हुए, संत पापा लियो 14वें उन्हें सलाह देते हैं कि वे अपनी नज़र ख्रीस्त पर टिकाए रखें क्योंकि उनकी मौजूदगी सबसे कमज़ोर लोगों में ही पाई जाती है।

वाटिकन न्यूज

वाटिकन सिटी, सोमवार 25 मई 2026 (रेई) : संत पापा लियो 14वें ने सोमवार सुबह 25 मई को वाटिकन के कनसिस्ट्री भवन में बार्सिलोना इक्वेस्ट्रियन क्लब के प्रतिनिधियों का सहृदय स्वागत किया जो कार्डिनल ओमेला के साथ, अपनी स्थापना की सालगिरह के मौके पर पेत्रुस के उत्तराधिकारी से मिलना चाहते हैं। संत पापा ने वाटिकन आने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।

ख्रीस्तीय वह है जो बिना स्वार्थ के प्रेम करता है

संत पापा ने कहा कि मसीह में विश्वास करने वाले हर व्यक्ति को अपने जीवन को पवित्र आत्मा के कामों के लिए खुला रखने के लिए कहा जाता है, जिसमें ख्रीस्तीय दया करने की लगातार इच्छा रखने का मलोभाव हो, यह एक धार्मिक गुण है जिससे हम सभी चीज़ों से ऊपर ईश्वर और दूसरों को अपने जैसा प्यार करते हैं, और यह ईश्वर के लिए प्यार की वजह से। इसलिए, ख्रीस्तीय कोई साधारण परोपकारी व्यक्ति नहीं है, बल्कि एक दयालु व्यक्ति है जो निस्वार्थ रूप से प्यार करता है और सक्रिय रूप से दूसरों की पूरी भलाई चाहता है।”

बार्सिलोना इक्वेस्ट्रियन क्लब के प्रतिनिधियों के साथ संत पापा लियो 14वें
बार्सिलोना इक्वेस्ट्रियन क्लब के प्रतिनिधियों के साथ संत पापा लियो 14वें   (@VATICAN MEDIA)

मसीह पर अपनी नजर टिकाए रखें

संत पापा ने उन्हें अपनी नजर मसीह पर टिकाए रखने के लिए आमंत्रित किया, क्योंकि केवल इसी तरह से सबसे छोटे और सबसे ज़रूरतमंद भाइयों और बहनों में उनकी उपस्थिति को पहचानना संभव है।

संत पापा ने कहा, “पिता ईश्वर, अपने और दूसरों की सेवा में आपके व्यक्तिगत समर्पण से, धैर्य और दया के साथ उनका साथ देने के लिए तैयार, आपको अपने प्यार में बढ़ने की कृपा दे और आपको और आपके अपनों को भरपूर आशीर्वाद दें।”

अंत में अपना प्रेरितिक आशीर्वाद देते हुए संत पापा लियो 14व्म ने पुनः आने के लिए धन्यवाद दिया।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

25 मई 2026, 17:05