सन मैरिनो रिपब्लिक सन मैरिनो रिपब्लिक   (Stefania.foto6)

संत पापा लियोः 22 अगस्त को सन मैरिनो रिपब्लिक का दौरा करेंगे

22 अगस्त को उत्तरी इटली के शहर रिमिनी जाने से पहले, संत पापा लियो 14वें सन मैरिनो रिपब्लिक का भी दौरा करेंगे।

वाटिकन सिटी

संत पापा लियो 14वें शनिवार, 22 अगस्त की सुबह सन मैरिनो रिपब्लिक का दौरा करेंगे, वाटिकन प्रेस कार्यालय ने गुरुवार, 28 मई को इसकी घोषणा की।

आने वाले महीनों में, संत पापा लियो इटली भर में कई प्रेरितिक दौरा करेंगे, जिसमें उत्तरी इटली के क्षेत्र एमिलिया-रोमान्या का रिमिनी भी शामिल है। इस यात्रा में वे शनिवार, 22 अगस्त को लोगों के बीच दोस्ती हेतु संगोष्ठी के 47वें संस्कारण में शामिल होंगे।

इस तरह संत पापा सुबह सन मैरिनो में रुकेंगे, और दोपहर में रिमिनी जाएंगे।

वाटिकन प्रेस कार्यालय ने अपने बयान में कहा कि संत पापा कैप्टन रीजेंट – सैन मैरिनो गणराज्य के राष्ट्राध्यक्ष – मात्तेओ रॉसी और लोरेंजो बुली का न्योता स्वीकार किया है।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

28 मई 2026, 16:53