वाटिकन स्थित सन्त पेत्रुस महागिरजाघर के प्राँगण में सन्त पापा लियो 14 वें वाटिकन स्थित सन्त पेत्रुस महागिरजाघर के प्राँगण में सन्त पापा लियो 14 वें 

28 मई को सन्त पापा लियो 14 वें के ट्वीट सन्देश

सन्त पापा लियो 14 वें ने गुरुवार को तीन ट्वीट सन्देश प्रकाशित कर एक बार फिर इस तथ्य की पुनरावृत्ति की कि तकनीकी विकास हालांकि मूल्यवान है इसका उपयोग नैतिक मूल्यों को ध्यान में रखकर सावधानीपूर्वक किया जाना चाहिये।

वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, शुक्रवार, 29 मई 2026 (रेई, वाटिकन रेडियो): सन्त पापा लियो 14 वें ने गुरुवार को तीन ट्वीट सन्देश प्रकाशित कर एक बार फिर इस तथ्य की पुनरावृत्ति की कि तकनीकी विकास हालांकि मूल्यवान है इसका उपयोग नैतिक मूल्यों को ध्यान में रखकर सावधानीपूर्वक किया जाना चाहिये।   

पहला ट्वीट

अपने पहले ट्वीट में सन्त पापा लियो लिखते हैः टेक्नोलॉजिकल प्रगति अपने आप में मूल्यवान है हालांकि उसके उपयोग के लिये मानव शास्त्रीय दृष्टि को ध्यान से समझना ज़रूरी है जो उसका मार्गदर्शन करता है तथा उसके लक्ष्यों को हासिल करना चाहता है। यदि टेक्नोलॉजिकल प्रगति बिना किसी नैतिक और सामाजिक विकास के आगे बढ़ती है, तो इसका परिणाम यह हो सकता है कि मानवता के विकास के बिना ही साधन बढ़ जायेंगेः “बिना अधिक होने से “अधिक होने” में ख़तरा यह है कि व्यक्तियों का मूल्यांकन मुख्य रूप से उनके द्वारा उत्पन्न की गई चीज़ों के आधार पर किया जाएगा। #मानिफिका ऊमानितास

दूसरा ट्वीट

अपने दूसरे ट्वीट में सन्त पापा लियो लिखते हैः सुसमाचार प्रचार न तो संरचनाओं की कुशलता पर निर्भर करता है, न ही समाज में इसकी अहमियत पर, और न ही किसी खास समय पर मिलने वाली आम सहमति पर। सबसे ज़रूरी बात है, पवित्र आत्मा के मार्गदर्शन पर भरोसा करना और उन रास्तों पर चलना जो पवित्रआत्मा से प्रेरित होते हैं ताकि लोगों को मसीह के पास, उनके बचानेवाले मुक्तिदायी वचन के पास और उनके नवजीवन प्रदान करनेवाले प्रेम के निकट ले जाया जा सके।

तीसरा ट्वीट

अपने तीसरे ट्वीट में सन्त पापा लियो लिखते हैः ईश्वर, अथक बोने वाले, प्रतिदिन विश्व में जाते हैं और उदारतापूर्वक दिलों में अनंत की, एक सम्पूर्ण जीवन की, एक ऐसी मुक्ति की इच्छा को आरोपित करते हैं जो स्वतंत्र करती है। हमारा पहला काम है कि हम प्रभु की दृष्टि को अपनी दृष्टि बनायें। न सिर्फ़ सख़्त और कठोर ज़मीन पर दुख मनायें बल्कि पुनर्जीवित प्रभु येसु ख्रीस्त की आँखों से उस फ़सल को देख पायें जिसे ईश्वर खुद हमारे लिए तैयार करते हैं।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

29 मई 2026, 11:09