संत पापा : स्वास्थ्य देखभाल को उन लोगों के प्रति ईश्वर की दया दिखानी चाहिए जो परेशान हैं
वाटिकन न्यूज
वाटिकन सिटी, बुधवार 24 जून 2026 : संत पापा लियो 14वें ने 23-25 जून को कास्टेल गंडोल्फो में स्वास्थ्य पर आयोजित एक सम्मेलन के प्रतिभागियों को शुभकामनाएं भेजा और अपनी आध्यात्मिक नज़दीकी का भरोसा दिलाया। यह सम्मेलन “अंतरराष्ट्रीय कारितास संघ में स्वास्थ्य के लिए एक समग्र दृष्टिकोण” को समर्पित है।
वाटिकन राज्य सचिव कार्डिनल पिएत्रो पारोलिन द्वारा हस्ताक्षरित बुधवार को भेजे गए संदेश में संत पापा ने प्रार्थना की कि दल का काम “सहयोग और एकजुटता के लिए एक नई प्रेरणा दे,” और प्रतिभागियों को “सुसमाचार के मूल्यों के आधार पर बीमारों के लिए स्वास्थ्य देखभाल को बेहतर बनाने” की उनकी कोशिष के लिए प्रोत्साहित किया।
यह याद करते हुए कि सुसमाचार में अक्सर येसु को दिव्य चिकित्सक के रुप पर दिखाया गया है, संत पापा लियो 14वें ने कहा कि ख्रीस्त मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक तकलीफों को ठीक करके बीमारों को स्वास्थ्य लाभ देते हैं, जो दुख, बेइज्जती और अकेलेपन का कारण बनती हैं।
संत पापा ने अपने विश्वपत्र मग्निफ़िका ह्यूमानितास की ओर भी इशारा किया, जिसमें उन्होंने “हर इंसान की गरिमा को सिर्फ़ इसलिए माना क्योंकि वह मौजूद है, जिसे ईश्वर ने चाहा, बनाया और प्यार किया है।”
उन्होंने कहा कि वह गरिमा, “हर इंसान के हालात से कहीं ज़्यादा है।” चंगा करके, येसु हर इंसान की अंदरूनी गरिमा को दिखाते हैं और इंसानियत को ईश्वर में हमेशा के लिए मुक्ति की ओर ले जाते हैं।
संत पापा लियो 14वें ने प्रतिभागियों को कलीसिया के मिशन में योगदान देते रहने के लिए प्रोत्साहित किया, क्योंकि वह बीमारों के बीच अपनी मौजूदगी से ईश्वर के राज्य की घोषणा करती है।
उन्होंने कहा, “मुक्ति कोई अमूर्त विचार नहीं है,” “बल्कि यह उन लोगों के ज़ख्मों को भरने के ठोस काम से शुरू होती है जो तकलीफ़ में हैं।”
संत पापा ने अपने संदेश के अंत में यह उम्मीद ज़ाहिर की कि कारितास और उससे जुड़े संगठनों का काम “सबसे ज़्यादा ज़रूरतमंद लोगों तक ईश्वर की दया और अच्छाई पहुँचाना” होगा।
Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here.
