कॉपुस दोमिनी महापर्व के अवसर पर बोलसेना में  शोभायात्रा कॉपुस दोमिनी महापर्व के अवसर पर बोलसेना में शोभायात्रा  

चार जून को प्रकाशित सन्त पापा लियो के ट्वीट सन्देश

सार्वभौमिक काथलिक कलीसिया द्वारा चार जून को मनाये गये ख्रीस्त देह पर्व पर सन्त पापा लियो 14 वें तीन ट्वीट सन्देश प्रकाशित कर ख्रीस्तीयों के लिये यूखारिस्त के महत्व को समझाया।

वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, शुक्रवार, 5 जून 2026 (रेई, वाटिकन रेडियो): सार्वभौमिक काथलिक कलीसिया द्वारा चार जून को मनाये गये ख्रीस्त देह पर्व पर सन्त पापा लियो 14 वें तीन ट्वीट सन्देश प्रकाशित कर ख्रीस्तीयों के लिये यूखारिस्त के महत्व को समझाया।

पहला ट्वीट

अपने पहले ट्वीट में सन्त पापा ने लिखाः यूखारिस्त में, हम इस यथार्थ का स्पष्ट रूप देखते हैं कि हम ख्रीस्त की कलीसिया हैं, उनके सदस्य हैं, उनका शरीर हैं। हम उनमें भाई-बहन हैं, और भले ही हम कई और अलग-अलग हैं, ख्रीस्त में, हम सब एक हैं: "इन इलो ऊनो उनम"। #CorpusChristi #MagnificaHumanitas

दूसरा ट्वीट

अपने दूसरे ट्वीट सन्देश में सन्त पापा लिखते हैः यूखारिस्त हमें न्याय और साझेदारी के प्रति उदार बनाकर उन लोगों के प्रति विशेष चिंता करना सिखाता है जो ग़रीबी अथवा हाशिये पर रहने के बोझ तले दबे हैं।

तीसरा ट्वीट

और अपने तीसरे ट्वीट सन्देश में सन्त पापा लिखते हैं, ऐसी स्थिति में जब नए आर्थिक और तकनीकी नेटवर्क बहिष्कार, अलगाव और निर्भरता उत्पन्न कर सकते हैं, तब यूखारिस्त से पोषित कलीसिया को एक अलग प्रतिमान दिखाने के लिए बुलाया गया है, ऐसा प्रतिमान जो मानवीय  रिश्तों को बचाए रखे, अदृश्य को आवाज़ दे और यह सुनिश्चित करे कि सभी प्रक्रियाएं लोगों की प्रतिष्ठा का सम्मान करने के लक्ष्य से सम्पादित की जायें।  

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here.

05 जून 2026, 11:29