कस्तेल गंदोलफो से प्रस्थान करते संत पापा लियो 14वें कस्तेल गंदोलफो से प्रस्थान करते संत पापा लियो 14वें 

कस्तेल गंदोल्फो में पोप की विश्राम अवधि समाप्त, वाटिकन लौटे

पोप लियो 14वें कस्तेल गंदोल्फो के प्रेरितिक आवास में करीब तीन हफ्ते तक अवकाश में व्यतीत करने बाद वाटिकन लौटे। आवास से प्रस्थान करते हुए उन्होंने बाहर जमा लोगों का अभिवादन किया और बच्चों को आशीष दी।

तित्सियाना कम्पीसी

कस्तेल गंदोल्फो, मंगलवार, 28 जुलाई 2026 (रेई) : पोप लियो 14वें सोमवार 27 जुलाई को शाम 8:30 बजे के बाद कस्तेल गंदोल्फो से निकले। उन्होंने अपनी छुट्टी 5 जुलाई को शुरू की थी।

जब उनकी कार प्रेरितिक आवास से निकली, तो पोप ने उन लोगों के दल का अभिवादन किया जो उन्हें विदा करने के लिए एकत्रित थे और अपने माता-पिता के साथ इंतजार कर रहे कई बच्चों को आशीष दी।

वे 29 जुलाई को “शांति का भजन” (कैंटिकल ऑफ पीस) में शामिल होने के लिए वे फिर कस्तेल गंदोल्फो लौटेंगे, जो प्रार्थना और भाईचारे की सभा होगी।

उच्च शिक्षा के लिए लौदातो सी केंद्र के तत्वधान में आयोजित, अंद्रेया बोचेली फाउंडेशन का यह कार्यक्रम, संत फ्राँसिस असीसी के निधन की 800वीं सालगिरह के उत्सव का हिस्सा है। यह शाम 7 बजे कस्तेल गंदोल्फो के उद्यान में शुरू होगा।

कस्तेल गंदोल्फो में अवकाश का समय

कस्तेल गंदोल्फो में 23 दिनों के अवकाश के दौरान, पोप लियो ने प्रार्थना की, अध्ययन और कुछ खेलकूद के लिए समय निकाला।

रोम के बाहर अल्बान पहाड़ पर अल्बानो झील के सामने बसा यह छोटा सा शहर इटली के सबसे खूबसूरत गांवों में शामिल है।

5, 12, 19 और 26 जुलाई को देवदूत प्रार्थना में विश्वासियों को सम्बोधित करने और उनसे मुलाकात करने के अलावा, पोप लियो ने दो और सार्वजनिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।

11 जुलाई को, पोप ने रोम धर्मप्रांत के उन 200 लोगों के साथ कस्तेल गंदोल्फो के उद्यान में भोजन किया, जो सामाजिक रूप से कमजोर परिस्थितियों में रहते हैं, जिसमें 35 बच्चे भी शामिल थे।

एक हफ्ते के बाद, 18 जुलाई को, उन्होंने प्रेरितिक आवास के आंगन में अल्बानो धर्मप्रांत द्वारा आयोजित एक संगीत कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

अंतिम सप्ताह में पोप लियो तीन व्यक्तिगत दौरे के लिए दो बार बाहर भी गए।

20 जुलाई को, उन्होंने मोंतेकसिनो के बेनेडिक्टाईन मठ का दौरा किया। 22 जुलाई को, उन्होंने सुबियाको में संत बेनेडिक्ट और संत स्कोलास्टिका के मठों का दौरा करने से पहले वालेपिएत्रा में पवित्र त्रृत्व के तीर्थस्थल की यात्रा की।

(अनुवाद- सिस्टर उषा मनोरमा तिरकी, डीएसए)

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here.

28 जुलाई 2026, 15:40