संत पापा लियो14वें लम्पेदूसा द्वीप पहुंचे
वाटिकन न्यूज
लम्पेदूसा, शनिवार 4 जुलाई 2024 :संत पापा लियो 14, 4 जुलाई को सुबह 8:54 बजे लम्पेदूसा पहुँचे, जिससे उत्तरी अफ्रीका से यूरोप जाने वाले प्रवासी रूट के चौराहे पर स्थित दक्षिणी इटालियन द्वीप पर उनके प्रेरितिक दौरे की शुरुआत हुई।
संत पापा सबसे पहले द्वीप के कब्रिस्तान गये, जहाँ एक जगह ऐसी भी है जहाँ समुद्र में अपनी जान गँवाने वालों की कब्रें हैं।
फिर वे “गेटवे टू यूरोप” “यूरोप जाने का द्वार” गये, जो एक कला स्मारक और उन प्रवासियों की याद में बनाया गया है जो यूरोप पहुँचने की कोशिश में मारे गए।
जैसे ही संत पापा लियो 14 दक्षिणी इटली के लम्पेदूसा द्वीप की यात्रा कर रहे हैं, कई दिल को छू लेने वाली और गहरी प्रतीकात्मक घटनाएँ और इशारे संत पापा फ्राँसिस की हमेशा रहने वाली विरासत दिखाए जायेंगे...
इसके बाद, संत पापा फावलोरो पियर गये, जहाँ वह कुछ प्रवासियों से मुलाकात की और एक प्लाक को आशीर्वाद दिया जो संत पापा फ्राँसिस को समर्पित है।
असल में, संत पापा लियो का दौरा संत पापा फ्राँसिस के दौरे जैसा ही है, जो 8 जुलाई, 2013 को रोम के बाहर अपनी पहली प्रेरितिक यात्रा के लिए द्वीप पर आए थे।
अंत में, रोम लौटने से पहले, संत पापा लियो 14 “एरिना” खेल मैदान में पवित्र मिस्सा का अनुष्ठान करेंगे और स्थानीय अधिकारियों, बच्चों और स्वंय सेवकों का अभिवादन करेंगे।
उनका लम्पेदूसा से दोपहर 12:30 बजे निकलने और दोपहर 1:45 बजे रोम पहुँचने का कार्यक्रम है।
Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here.
