पोप लियो 14वें ने नेपाल में बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रार्थना की
वाटिकन न्यूज
नेपाल, बृहस्पतिवार, 27 अगस्त 26 (रेई) : पोप लियो 14वें ने नेपाल में अचानक आई बाढ़ से हुई जान-माल की क्षति और बड़े पैमाने पर हुई तबाही पर गहरा दुःख जताया है।
गुरुवार को भेजे गए और वाटिकन राज्य सचिव कार्डिनल पिएत्रो पारोलिन द्वारा हस्ताक्षरित एक टेलीग्राम संदेश में, पोप ने मरनेवालों की आत्माओं को “ईश्वर की दया” को सिपूर्द किया और दुःखी लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना जताई है।
उन्होंने इस आपदा से प्रभावित सभी लोगों को अपनी आध्यात्मिक सामीप्य का भरोसा भी दिलाया है और चल रहे खोज और बचाव अभियान में लगे आपातकालीन बचाव दल के लिए प्रार्थना की है।
टेलीग्राम संदेश का समापन पोप के नेपाल के लोगों की मदद और सुरक्षा के लिए ईश्वर से प्रार्थना के साथ हुआ।
सैकड़ों लोग मारे गए या लापता
नेपाल में कम से कम 165 लोगों की मौत हो गई, जबकि 800 से ज्यादा लोग लापता हैं, क्योंकि देश की उत्तरी सीमा के पास चीन से लगी बस्तियों में पानी, कीचड़ और मलबे की भयानक बाढ़ आ गई।
पड़ोसी तिब्बत में सैकड़ों और लोग लापता हैं, जिससे प्रभावित इलाके में लापता लोगों की कुल संख्या लगभग 1,500 हो गई है।
माना जाता है कि यह आपदा हिमालय के एक ग्लेशियर के एक हिस्से के ढहने से हुई, जिससे नेपाल-चीन सीमा पर नदी में अचानक पानी का बहाव बढ़ गया। वैज्ञानिकों ने कहा कि ढहने की ताकत इतनी ज़्यादा थी कि शुरू में इसके झटकों को भूकंप समझ लिया गया।
बाढ़ से पूरी बस्तियाँ पानी में डूब गईं हैं, जबकि सड़कें, पुल, बिजली के प्लांट और दूसरी महत्वपूर्ण संरचनाएँ तबाह हो गई या बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। बाढ़ ने एक बड़े बॉर्डर क्रॉसिंग को भी प्रभावित किया है, जिससे आवागमन और ट्रेड मार्ग कट गए।
लापता लोगों में से कई विदेशी पर्यटक हैं जो कैलाश पर्वत और मानसरोवर झील की तीर्थयात्रा पर इस इलाके में आए थे, जिन्हें हिंदू, बौद्ध, जैन और बॉन धर्म माननेवाले लोग पवित्र मानते हैं।
बचाव अभियान जारी
हजारों सैनिक, पुलिस अधिकारी और बचाव दल प्रभावित इलाकों में तैनात किए गए हैं। अलग-थलग पड़े समुदायों तक पहुँचने, बचे हुए लोगों को निकालने और खाना, मेडिकल सप्लाई और दूसरी तरह की आवश्यक मदद पहुँचाने के लिए हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया जा रहा है।
खराब सड़कों, मुश्किल पहाड़ी इलाकों और भूस्खलन एवं आगे बाढ़ के लगातार खतरे की वजह से राहत कार्य मुश्किल हो रहे हैं।
अंतर्राष्ट्रीय मदद पहुँचनी शुरू हो गई है, पड़ोसी देश, संयुक्त राष्ट्र और मानवीय संगठन अपने व्यक्ति, सामग्री और पैसे से मदद दे रहे हैं।
इस त्रासदी ने हिमालय में ग्लेशियर की अस्थिरता से बढ़ते खतरे के बारे में भी चिंताएँ बढ़ा दी हैं, जहाँ बढ़ते तापमान की वजह से ग्लेशियर तेजी से पिघल रहे हैं और पीछे हट रहे हैं।
Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here.
