संत पेत्रुस महागिरजाघऱ में बुधवारीय आमदर्शन समारोह में संत पापा लियो 14वें संत पेत्रुस महागिरजाघऱ में बुधवारीय आमदर्शन समारोह में संत पापा लियो 14वें  (ANSA)

संत पापा लियो : 'पवित्र आत्मा छिपाकर रखा जानेवाला खजाना नहीं है, बल्कि एक रोशनी है जिसे हर दिन चमकने दिया जाए'

बुधवारीय आमदर्शन समारोह के दौरान, संत पापा लियो 14वें ने हाल ही में दृढ़ीकरण संस्कार लिये हुए युवाओं से कहा कि पवित्र आत्मा "कोई खजाना नहीं है जिसे छिपाकर रखा जाए," बल्कि "एक रोशनी है जिसे हर दिन चमकने दिया जाए" और याद दिलाया कि कलीसिया इस सप्ताह संत अगुस्टीन और संत मोनिका का पर्व मना रही है, वे विश्वास के उदाहरण हैं। पोलैंड की जसना गोरा की प्रतिज्ञाएँ न्याय और भाईचारे को प्रेरित करें।

वाटिकन न्यूज

वाटिकन सिटी, बुधवार 26 अगस्त 2026 : “प्यारे नौजवानों, दृढ़ीकरण संस्कार में तुम्हें सबसे खूबसूरत तोहफ़ा मिला है, पवित्र आत्मा: यह कोई छिपाकर रखने वाला खज़ाना नहीं है, बल्कि एक रोशनी है जिसे तुम्हें हर दिन चमकाना है।” यह विश्वास भरी बात संत पापा लियो ने इटली के कियावरी धर्मप्रांत के दृढ़ीकरण संस्कार प्राप्त युवाओं से कहा, जो अपने धर्माध्यक्ष के साथ संत पेत्रुस महागिरजाघऱ में बुधवारीय आमदर्शन समारोह में उपस्थित थे। संत पापा ने नौजवानों, बीमारों और नए शादीशुदा जोड़ों का भी स्वागत किया।

उन्होंने याद दिलाया कि गुरुवार और शुक्रवार को, धर्मविधि कैलेंडर दो महान संतों, संत मोनिका और संत अगस्टीन को याद करता है, जिनके बारे में उन्होंने कहा, वे धरती पर पारिवारिक रिश्तों से जुड़े थे और अब “स्वर्ग में, महिमा की उसी नियति से जुड़े हैं।”

संत पापा लियो ने कहा, “उनका उदाहरण, आप में से हर एक को सुसमाचार के सच की सही और जोशीली खोज के लिए प्रेरित करे, ताकि आप अपनी रोज़मर्रा की ज़िंदगी में खुशी-खुशी इसके गवाह बन सकें।”

पोलैंड में चेस्तो कोवा की माता मरियम की प्रतिमा
पोलैंड में चेस्तो कोवा की माता मरियम की प्रतिमा

जसना गोरा की प्रतिज्ञाएँ न्याय और भाईचारे को प्रेरित करें

पोलिश विश्वासियों का अभिवादन करते हुए संत पापा ने कहा, "मैं पोलिश लोगों का दिल से स्वागत करता हूँ। मैं चेस्तोकोवा में इकट्ठा हुए लोगों के साथ आध्यात्मिक रूप से जुड़ता हूँ।"

"पोलिश राष्ट्र की जसना गोरा प्रतिज्ञाएँ, जिसे कार्डिनल स्टीफ़न विज़िन्स्की ने अपनी जेल के दौरान तैयार किया था" और जिसे आज, 26 अगस्त को, 70 साल बाद इसे फिर से शुरू किया गया।

संत पापा ने उनसे उस विरासत को बर्बाद न करने की अपील करते हुए कहा,“इसमें शामिल समाज के नैतिक नवीनीकरण का प्रोग्राम, मानव जीवन की सुरक्षा, शादी और परिवार की देखभाल, और बच्चों और युवाओं की शिक्षा के ज़रिए, न्याय और भाईचारे की प्रतिबद्धता को प्रेरित करता रहे।”

 धर्माध्यक्ष ने नज़रबंदी के दौरान लिखा

1956 में, पोलैंड के धर्माध्यक्ष, कार्डिनल स्टीफ़न विज़िन्स्की को लगभग तीन साल के लिए उनकी आज़ादी से दूर रखा गया था। अपनी जेल के दौरान, उन्होंने समाज में नैतिक बदलाव की ज़रूरत का विचार बनाया, जो पहले दूसरे विश्व युद्ध की त्रासदी और फिर साम्यवाद शासन के दमन से पहचाना गया। 16 मई, 1956 को, संत एंड्रयू बोबोला के स्मारक पर, कार्डिनल विज़िन्स्की ने सुबह पाँच बजे प्रतिज्ञा के टेक्स्ट पर काम करना शुरू किया। दो घंटे बाद, यह तैयार हो गया। फिर दस्तावेज को चुपके से जसना गोरा के तीर्थालय में ले जाया गया।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here.

26 अगस्त 2026, 15:23