2026.05.03 जसना गोरा तीर्थयात्रा 2026.05.03 जसना गोरा तीर्थयात्रा  

पोप ने साम्यवाद के दौरान पोलैंड की कुँवारी मरियम से की गई प्रतिज्ञाओं को याद किया

1956 में पहली बार की गई 'पोलिश राष्ट्र की जस्ना गोरा प्रतिज्ञा' का अवलोकन करने के लिए इकट्ठा हुए पोलिश तीर्थयात्रियों का स्वागत करते हुए, पोप लियो 14वें ने कहा कि नैतिक नवीनीकरण के लिए ये प्रतिज्ञाएँ आज भी प्रासंगिक है।

वाटिकन न्यूज

वाटिकन सिटी, बृबस्पतिवार, 27 अगस्त 26 (रेई) : पोप लियो 14वें ने बुधवार को आमदर्शन समारोह के दौरान कहा, “मैं पोलैंड के लोगों का दिल से स्वागत करता हूँ। मैं चेस्तोकोवा में एकत्रित लोगों के साथ आध्यात्मिक रूप से जुड़ता हूँ।”

पोप ने पोलिश राष्ट्र की जसना गोरा प्रतिज्ञाओं को याद किया, जो युद्ध के बाद पोलैंड में कलीसिया के इतिहास की सबसे महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक थी, जब कम्युनिस्ट शासन के तहत, कलीसिया धार्मिक स्वतंत्रता और पोलैंड के लोगों की आध्यात्मिक पहचान के मुख्य रक्षकों में से एक बन गया था।

पोलैंड के कम्युनिस्ट अधिकारियों द्वारा नजरबंद रहते हुए कार्डिनल स्टीफन विजिन्स्की द्वारा लिखी गई प्रतिज्ञाओं का पाठ पहली बार लगभग 500,000 विश्वासियों के सामने पढ़ा गया था।

संत पापा ने कहा, “मानव जीवन की सुरक्षा, शादी और परिवार की देखभाल, और बच्चों और युवाओं की शिक्षा के माध्यम से, उनमें निहित समाज के नैतिक नवीनीकरण का कार्यक्रम, न्याय और भाईचारे के निर्माण को प्रेरित करता रहे।”

धर्माध्यक्ष ने नजरबंद रहते हुए प्रतिज्ञाएँ लिखीं

इन शब्दों के पीछे यह कहानी छिपी है कि प्रतिज्ञाएँ कैसे बनीं। 1956 में, पोलैंड के धर्माध्यक्ष, कार्डिनल स्टीफन विज़िन्स्की को कम्युनिस्ट अधिकारियों ने लगभग तीन साल तक नजरबंद रखा था।

जेल में रहने के दौरान, उन्हें इस बात का यकीन हो गया कि दूसरे विश्व युद्ध की त्रासदी और फिर कम्युनिस्ट शासन के दमन से प्रभावित समाज में नैतिक बदलाव की जरूरत है।

पोलिश लोगों ने क्या वादा किया?

पोलैंडवासियों ने ईश्वर, पवित्र क्रूस और सुसमाचार के प्रति निष्ठा; मानव जीवन की रक्षा; शादी और परिवार की स्थिरता का ध्यान रखने; और बच्चों को ख्रीस्तीय शिक्षा दिलाने की प्रतिज्ञा की।

उन्होंने शराब, लापरवाही और फिजूलखर्चों से लड़ने के साथ-साथ ईमानदारी से काम करने और आपसी सम्मान को बढ़ावा देने का भी वादा किया।

इन प्रतिज्ञाओं में एक ऐसे पोलैंड की भी कल्पना की गई थी जो “नफरत, हिंसा और शोषण” से मुक्त हो, जिसमें काम का फल सबको मिले ताकि कोई “भूखा, बेघर या रोता हुआ” न रहे।

70 सालों बाद, पोप लियो 14वें ने इस संदेश को याद किया, और जोर दिया कि कार्डिनल द्वारा कैदखाने में रहने के दौरान लिखा गया दस्तावेज न्याय और भाईचारा बनाये रखने हेतु प्रेरित करता रहे।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here.

27 अगस्त 2026, 15:46