कार्डिनल पोलीकार्पो पेंगो, फाईल तस्वीर कार्डिनल पोलीकार्पो पेंगो, फाईल तस्वीर 

दार-एस-सलाम के कार्डिनल पोलिकारपो पेंगो नहीं रहे

दार-एस-सलाम के महाधर्माध्यक्ष जूड थादेयुस ने वाटिकन को एक पत्र लिखकर घोषणा की है कि दार-एस-सलाम के कार्डिनल पोलिकारपो पेंगो का 19 फरवरी को निधन हो गया।

वाटिकन सिटी

दार-एस-सलाम, शुक्रवार, 20 फरवरी 2026 (रेई, वाटिकन रेडियो): दार-एस-सलाम के महाधर्माध्यक्ष जूड थादेयुस ने वाटिकन को एक पत्र लिखकर घोषणा की है कि दार-एस-सलाम के कार्डिनल पोलिकारपो पेंगो का 19 फरवरी को निधन हो गया।

उन्होंने लिखाः  मुझे यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि आज, 19 फरवरी, 2026 को रात 10:00 बजे, हमारे प्यारे पिता,  दार-एस-सलाम के सेवानिवृत महाधर्माध्यक्ष महामहिम कार्डिनल पोलिकारपो पेंगो को हमारे अनन्त और सदा रहनेवाले पिता ईश्वर ने अपने धाम में बुला लिया।

28 फरवरी को दिवंगत कार्डिनल पोलिकारपो पेंगो की आत्मा शांति के लिये अन्तयेष्टि याग अर्पित किया जायेगा। हम सब मिलकर उनके लिए प्रार्थना करें कि उन्हें शांति मिले। प्रभु, उन्हें सदा शांति दें और उन पर सदैव शांति की रोशनी चमकती रहे। आमेन।

 

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

20 फ़रवरी 2026, 11:47