सिस्टर नीना क्रैपिक वाटिकन प्रेस की नई कार्यकारिणी निर्देशिका
वाटिकन सिटी
संत पापा लियो 14वें ने सिस्टर नीना बेनेडिक्टा क्रैपिक, जो वाटिकन संचार विभाग में कार्यरत हैं, को वाटिकन प्रेस कार्यालय का डिप्टी निर्देशिका नियुक्त किया। वे क्रिस्टियाने मरे की जगह लेंगी, जो जुलाई सन् 2019 से इस पद पर अपनी सेवा दे रही थीं।
संत पापा लियो ने शुक्रवार को सिस्टर नीना बेनेडिक्टा क्रैपिक को वाटिकन प्रेस कार्यालय का डिप्टी निर्देशिका निय़ुक्त किया। वह क्रिस्टियाने मरे की जगह लेंगी, जो जुलाई 2019 से इस पद पर अपनी सेवा दे रही हैं। उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस निय़ुक्ति की घोषणा वाटिकन प्रेस कार्यलय के प्रतिदिन समाचार पत्रिका में घोषणा किया गया।
क्रोएशियाई धर्मसंघी सिस्टर, जो अब तक वाटिकन संचार विभाग में कार्यरत हैं, 1 मार्च, 2026 को अपना नया पद भार संभालेंगी।
सिस्टर क्रैपिक का जन्म 7 जून, 1989 को रिजेका में हुआ था। उन्होंने 2015 में रिजेका यूनिवर्सिटी से लॉ में डिग्री ली और बाद में 2023 में ज़ाग्रेब यूनिवर्सिटी से पब्लिक रिलेशन्स में अपना विशेषज्ञता हासिल की। उन्होंने 13 अगस्त, 2023 को संत विंसेंट डी पॉल की सिस्टर्स ऑफ़ चैरिटी के धर्मसमाज में अजीवन व्रत लिया।
एक पत्रकार के रुप में, उन्होंने घरेलू हिंसा की शिकार महिलाओं और दूसरे पिछड़े लोगों के लिए कानूनी सलाहकारिणी के तौर पर काम किये। उन्होंने रिजेका धर्मप्रांत के कारितास हेतु संचार माध्यमों की प्रमुख कार्यकर्ता रुप भी अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
वे 2023 से, वाटिकन संचार विभाग में कार्यरत हैं और साथ ही रोम में ग्रेगोरियन परमधर्मपीठ महाविद्यालय से संयुक्त कॉलेजियम मैक्सिमम महाविद्यालय से सोशल साइंसेज में अपनी डॉक्टरेट की पढ़ाई कर रही हैं।
वाटिकन संचार विभाग के अध्यक्ष डा. पाओलो रूफिनी ने कहा, “मैं क्रिस्टियाने मरे को उनके समर्पित और व्यावसायिक उत्कृष्ट सेवा के लिए दिल से धन्यवाद देता हूँ। इसी भावना के साथ, मैं सिस्टर नीना बेनेडिक्टा क्रैपिक को उनके अच्छे काम के लिए शुभकामनाएं देता हूँ, उनके बेहतरीन प्रोफेशनल और मानवीय गुणों पर मुझे पूरा भरोसा है।”
Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here