संत जॉन हेनरी न्यूमैन की तस्वीर संत जॉन हेनरी न्यूमैन की तस्वीर  (ANSA)

संत जॉन हेनरी न्यूमैन को रोमन कैलेंडर में 9 अक्टूबर को याद किया जाएगा

दिव्य उपासना और संस्कारों के अनुशासन विभाग ने मंगलवार, 3 फरवरी को एक विज्ञप्ति जारी किया, जिसमें पोप लियो 14वें ने कलीसिया के धर्माचार्य, संत जॉन हेनरी न्यूमैन को सामान्य रोमन कैलेंडर में शामिल किया।

वाटिकन न्यूज

वाटिकन सिटी, मंगलवार, 3 फ़रवरी 2026 (रेई) : पोप लियो 14वें ने संत जॉन हेनरी न्यूमैन, कलीसिया के धर्माचार्य को सामान्य रोमन कैलेंडर में शामिल किया, और उनकी वैकल्पिक स्मृति  9 अक्टूबर को मनायी जायेगी, यह घोषणा दिव्य उपासना और संस्कारों के अनुशासन विभाग ने मंगलवार, 3 फरवरी, 2026 को जारी एक विज्ञप्ति में की।

19वीं सदी के इंग्लिश एंग्लिकन पादरी, जिन्होंने काथलिक धर्म स्वीकार किया और फिर कार्डिनल बन गए, उन्हें 2010 में पोप बेनेडिक्ट 16वें ने धन्य और 2019 में पोप फ्राँसिस ने संत घोषित किये। 1 नवंबर, 2025 को, पोप लियो 14वें ने उन्हें संत थॉमस अक्विनस के साथ कलीसिया के शैक्षणिक मिशन का सह-संरक्षक और कलीसिया का धर्माचार्य घोषित किया।

इस पहचान को ध्यान में रखते हुए, “पूरे विश्वासी समुदाय के लिए इस महत्व संत के नाम पर जारी,” विज्ञप्ति में कहा गया है कि उनकी वैकल्पिक याद अब 9 अक्टूबर को मनाई जायेगी - जिस दिन 1845 में उन्होंने काथलिक धर्म अपनाया था।

डिक्री में बताया गया है कि उनकी वैकल्पिक स्मृति को “पवित्र मिस्सा और उपासना के सभी कैलेंडर और मिस्सा ग्रंथों में डाली जाएगी, जिसमें मौजूदा डिक्री से जुड़े धर्मविधि दस्तावेज को अपनाया जाएगा, जिनका अनुवाद किया जाएगा, मंजूरी दी जाएगी, और—इस विभाग से पुष्टि के बाद—धर्माध्यक्षीय सम्मेलन द्वारा प्रकाशित किया जाएगा।”

विभाग की आज्ञप्ति मंगलवार, 3 फरवरी को जारी किया गया, लेकिन इस पर विभाग के प्रीफेक्ट, कार्डिनल आर्थर रोक और सेक्रेटरी, महाधर्माध्यक्ष वितोरियो फ्रांसेस्को वियोला ने 9 नवंबर, 2025 को लातेरन महागिरजाघर के समर्पण पर्व के दिन हस्ताक्षर किए थे।

कलीसिया के लिए एक चमकती हुई रोशनी

आज्ञप्ति में बताया गया है कि “ईश्वर की कृपा की दयालु रोशनी, जो गैर-यहूदियों को रोशनी देने के लिए इस दुनिया में आई, उसने जॉन हेनरी न्यूमैन को काथलिक कलीसिया में शांति दी और उन्हें इतनी ताकत दी कि वे कह सके ‘ईश्वर ने मुझे अपनी खास सेवा करने के लिए बनाया है… इस महान काम में मेरा भी हिस्सा है; मैं एक चेन की एक कड़ी हूँ, लोगों के बीच जुड़ाव का एक बंधन हूँ। उन्होंने मुझे यूँ ही नहीं बनाया है।’”

दस्तावेज में इस बात पर जोर दिया गया है कि कैसे कार्डिनल न्यूमैन ने अपनी लंबे जीवन में लगातार और बिना थके गरीबों की सेवा की, उपदेश दिए, सिखाया और “बौद्धिक जांच” में लगे रहे। डिक्री में उन्हें “इतिहास में तीर्थयात्रा पर कलीसिया के लिए एक चमकती हुई रोशनी” के तौर पर बताया गया है।

डिक्री में आगे कहा गया है, “उनके जिंदादिल दिमाग ने हमें ईशशास्त्र और कलीसियाशास्त्र के क्षेत्र में बहुत जरूरी स्मृतियाँ दी हैं, साथ ही कविता और भक्ति से जुड़ी रचनाएँ भी दी हैं।”

“परछाइयों और तस्वीरों से निकलकर सच्चाई की पूरी तरह से खोज करने की उनकी लगातार कोशिश, जी उठे हुए प्रभु के हर शिष्य के लिए एक मिसाल बन गई है।”

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

03 फ़रवरी 2026, 17:24