वाटिकन ने संत पेत्रुस महागिरजाघर की 400वीं वर्षगाँठ मनाने की पहल की घोषणा की
वाटिकन न्यूज
वाटिकन सिटी, मंगलवार, 17 फरवरी 2026 (रेई) : संत पेत्रुस महागिरजाघर के महापुरोहित एवं संत पेत्रुस कम्पनी के अध्यक्ष कार्डिनल मौरो गम्बेत्ती ने संत पेत्रुस महागिरजाघर के सम्पन्न के 400 सालगिरह मनाने के लिए विभिन्न पहलों को प्रस्तुत किया।
सोमवार को आयोजित वाटिकन प्रेस सम्मेलन में कार्डिनल गम्बेत्ती ने कहा कि वर्ष की शुरूआत 20 फरवरी को एक क्रूस रास्ता के साथ की जाएगी और इसका समापन 18 नवम्बर को पोप लियो के नेतृत्व में ख्रीस्तयाग समारोह के साथ होगा।
बहुभाषी धर्मविधि मंच
आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और तकनीकी विकास के साल के बारे में बताते हुए, कार्डिनल गम्बेत्ती ने तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के लिए नई सेवाओं के बारे में बताया। उन्होंने संचार विभाग के द्वारा बहुभाषी धर्मविधिक मंच के विकास और एआई (AI) में उत्तम भाषा हल में वैश्विक नेता का अनुमान लगाया।
यह स्मार्टफोन से रियल-टाइम AI-समर्थित अनुवाद देगा, जिससे श्रद्धालु अपनी चुनी हुई भाषा में मुख्य समारोहों को फोलो कर सकेंगे।
महागिरजाघर के प्रवेश द्वार पर और अंदर अलग-अलग जगहों पर, QR कोड स्कैन करके एक खास वेबपेज एक्सेस किया जा सकेगा, जो ऑडियो और टेक्स्ट दोनों तरह का अनुवाद देगा, इसके लिए एप्लिकेशन डाउनलोड करने या खास उपकरण इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं होगी।
यह अनुवाद पद्धति, कृत्रिम बुद्धिमत्ता अनुवाद प्लेटफॉर्म लारा की लाइव व्याख्या क्षमता पर आधारित होगी।
पहले जिन जगहों तक पहुँचना मुश्किल था, वहाँ पहुँच
इसके अलावा, उन्होंने बताया कि पहले जिन जगहों तक पहुँचना मुश्किल था, उन्हें भी अब आम लोगों के लिए खोला जाएगा। इसमें पूरा छत शामिल है, जिसमें तीन पंखे जैसे हिस्से हैं, और अष्टकोन हॉल शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि एक नया रियल-टाइम बुकिंग सिस्टम, स्मार्ट पास, स्थान की पवित्रता को सुरक्षित रखते हुए पर्यटकों के आने-जाने को नियंत्रित करने में मदद करेगा।
उन्होंने कहा कि एक बड़ा डिजिटल इकोसिस्टम तीर्थयात्रियों को प्रार्थना और अनुभव साझा करने में मदद देगा।
कार्डिनल गम्बेती ने बताया कि शताब्दी मनाना सिर्फ एक तिथि को याद करना नहीं है, बल्कि "दिल में वापस लाना" है जो जीवन और उम्मीद देता है।
आध्यात्मिक साथ और नयापन
महागिरजाघर के महायाजक ने हर हफ्ते प्रार्थना और भक्ति गीतों के "आध्यात्मिक उत्थान" की घोषणा की, साथ ही बतलाया कि संत पेत्रुस पर प्रेरितिक उपदेश और धर्मग्रंथ पर चिंतन भी होंगे।
इसके अलावा, रोम में संत पेत्रुस और संत पौलुस के पदचिन्हों पर चलते हुए एक खास तीर्थयात्रा की जायेगी, और 29 जून को संत पेत्रुस और पौलुस के महापर्व के आसपास एक नाट्य प्रदर्शन होगा।
अंततः कार्डिनल ने संत पेत्रुस कम्पनी और इताली बहुराष्ट्र उर्जा कंपनी एनी की संयुक्त परियोजना “प्रत्यक्ष से परे” को पेश किया, जिसका मकसद समग्र और स्थायी संरचना निगरानी के जरिए वाटिकन महागिरजाघर की संरचना को सुरक्षित रखना है।
एक नया फोंट
इसके अलावा, उन्होंने बताया कि वाटिकन एक नया फोंट उपलब्ध कराएगा, जिसका नाम “माइकेलअंजेलुस” होगा, जो बोनारोती के हस्तलेखन से प्रेरित है और स्टूडियो गुस्तो द्वारा विकसित किया गया है, जिसे माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस पैकेज में शामिल किया जाएगा।
कार्डिनल गाम्बेती ने इस विचार के साथ अपनी बात समाप्त की कि पोप जूलियस द्वितीय को नवीनता लाने के लिए फिर बनाना पड़ा था, तो आज उन्नत प्रौद्योगिकी की वजह से बिना तोड़े नवीनीकरण लाया जा सकता है, जिससे, उन्होंने भरोसा दिलाया, संत पेत्रुस महागिरजाघर, आनेवाली की सदियों तक तीर्थयात्रियों का स्वागत करता रहेगा।
Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here