संत पापा लियो 14वें संत पापा लियो 14वें  

पीटर्स पेंस 2025: पोप के चैरिटी मिशन का समर्थन करने के लिए €54.5 मिलियन आवश्यक

पोप के उदार दान (पीटर्स पेंस) के लिए 2025 के वार्षिक खुलासे से पता चलता है कि पोप को दिए गए दान से दुनियाभर की कलीसिया के लिए उनकी सेवा बनी रही और 74 देशों में सीधी मदद की परियोजना को समर्थन मिला।

वाटिकन न्यूज

वाटिकन सिटी, मंगलवार, 30 जून 2026 (रेई) : 2025 के वार्षिक खुलासे के अनुसार, पीटर्स पेंस को 2025 में €57.6 मिलियन की आय प्राप्त हुई थी, जबकि फंड का खर्च €59.8 मिलियन था।

रिपोर्ट में बताया गया है कि पीटर्स पेंस को संत पापा को दिया गया चढ़ावा मिलता है ताकि वे यूनिवर्सल चर्च के लिए अपने मिशन को बनाए रख सकें और सबसे ज़्यादा ज़रूरतमंद लोगों के लिए कई कोशिशों में मदद कर सकें।

हालांकि खर्च आय से €2.2 मिलियन ज़्यादा था, रिपोर्ट में बताया गया है कि यह घाटा विदेशी मुद्रा विनिमय दर में उतार-चढ़ाव की वजह से हुआ।

मिले अंशदान की रकम €54.5 मिलियन थी। यह तीन मुख्य तरीकों से आया: संत पेत्रुस और पौलुस के पर्व पर धर्मप्रांतों के संग्रह, सीझे चढ़ावा, और विरासत में मिली चीजों से।

सबसे बड़ा हिस्सा धर्मप्रांतों से आया, जिन्होंने €34.7 मिलियन, या कुल 63.6 प्रतिशत हिस्सा दिया। व्यक्तिगत दानदाओं ने €5.4 मिलियन दिए, जबकि फाउंडेशन ने €13 मिलियन और धार्मिक संस्थानों ने €1.4 मिलियन दिए।

धर्मप्रांत और व्यक्तिगत रूप से मिले अनुदान में, अमरीका ने सबसे ज़्यादा €14.2 मिलियन दिए, उसके बाद इटली ने €3.1 मिलियन और ब्राज़ील ने €2.1 मिलियन दिए।

पोप के धर्म प्रचार मिशन का समर्थन करना

2025 में, पीटर पेंस ने कुल €54.5 मिलियन का सहयोग दिया।

इस रकम में से, €41.2 मिलियन पोप के प्रेरितिक मिशन की सेवा में पोप की गतिविधियों का समर्थन करने के लिए दिए गए, जबकि €13.3 मिलियन उन परियोजनाओँ के लिए दिए गए जो जरूरतमंदों को सीधे मदद देते हैं।

रिपोर्ट में बताया गया है कि संत पिता के मिशन का समर्थन करने से जुड़े खर्च 2025 में कुल €404.5 मिलियन थे। पीटर्स पेंस ने उस रकम का लगभग 10 प्रतिशत कवर किया।

इन क्रिया-कलापों में मुश्किल में फंसे स्थानीय कलीसियाओं और खास मामलों जैसे सुसमाचार प्रचार, उपासना, समाचार प्रसार, प्रेरितिक राजदूतावास, उदार सेवाओं, ऐतिहासिक विरासत को बचाना, शैक्षमिक संस्थान, मानव विकास, शिक्षा, विज्ञान और संस्कृति, और जीवन एवं परिवार से जुड़े पहल का समर्थन करना शामिल है।

74 देशों में परियोजनाएँ

पीटर्स पेंस फंड ने 74 देशों में 252 सीधे मदद परियोजना को भी आर्थिक मदद दी है, जिनकी कुल कीमत €13.3 मिलियन थी।

इन परियोजनाओं को तीन क्षेत्र में बांटा गया था: इवेंजलाइजिंग प्रेजेंस को बढ़ाना, सामाजिक परियजना, और सुसमाचार प्रचार के कार्यों का समर्थन।

फंडिंग में गिरजाघर, कॉन्वेंट, पास्टरल सेंटर, क्लासरूम और स्कूल निर्माण, साथ ही गजा के लिए मदद, स्थानीय समुदाय का समर्थन, और मिशन वाले देशों एवं खास जरूरतवाले क्षेत्रों में कलीसिया की मदद करना शामिल है।

अफ्रीका को सीधी मदद से फंडिंग का सबसे बड़ा हिस्सा मिला, जिसमें 73 परियोजनाओं के लिए €5.2 मिलियन मिले। एशिया को €3 मिलियन, यूरोप को €2.6 मिलियन, अमेरिका को €2.4 मिलियन, और ओशिनिया को €100,000 मिले।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि यूरोप में, अफ्रीका, लैटिन अमेरिका और एशिया के पुरोहितों, सेमिनारी छात्रों और धर्मसमाजियों को परमधर्मपीठीय यूनिवर्सिटी में पढ़ने के लिए कई स्कॉलरशिप दी गईं, और यूक्रेन की जनता के लिए मानवीय मदद प्रदान की गई।

रिपोर्ट पोप लियो 14वें की अपील के साथ खत्म होती है: “हम सभी को, बातचीत और मुलाकात के जरिए पुल बनाने में मदद करें, एक साथ मिलकर, हमेशा शांति से रहें।”

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here.

30 जून 2026, 17:25