ईयोर ने प्रबंधन समिति में नए सदस्य की नियुक्ति की
वाटिकन न्यूज
वाटिकन सिटी, बृहस्पतिवार, 9 जुलाई 26 (रेई) : इंस्टिट्यूट फॉर द वर्क्स ऑफ रिलीजन (IOR) ने मरीना नताले को अपने बोर्ड ऑफ सुपरिंटेंडेंस का नया सदस्य बनाने की घोषणा की है। इस कदम को संस्थान के संचालन और रणनीतिक मार्गदर्शन को मजबूत करने की दिशा में एक और कदम बताया गया है।
यह खबर बुधवार को ईयोर की ओर से जारी एक प्रेस रिलीज में आई, जिसमें बैंकिंग और वित्तीय विभाग में नताले के तीन दशकों से ज्यादा के अनुभव के बारे में बताया गया है।
अपने पूरे करियर में, नताले ने इटली के कुछ बड़े वित्तीय संस्थानों में काम किया है, और रणनीति, वित्त, उद्योग प्रबंधन, विलय और एक्विजिशन, और अधिग्रहण, और उद्योग परिवर्तन पर विशेषज्ञता विकसित किया है।
उन्होंने 1988 में इटली के बैंक क्रेडितो इतलयानो में अपना करियर शुरू किया और 1997 में विलय, अधिग्रहण और बिजनेस विभाग की जिम्मेदारी संभाली। उस भूमिका में एक दशक से ज्यादा समय तक, उन्होंने कई बड़े कार्यों को देखा।
2008 में, उन्होंने यूनीक्रेडिट के यूरोपियन प्राइवेट बैंकिंग प्लेटफ़ॉर्म को बनाने में लीड किया। बाद में उन्होंने 2009 से 2017 तक बैंक की कार्यकारी प्रबंधन समिति में काम किया, जहाँ उन्होंने प्रमुख वित्तीय अधिकारी और डिप्टी जनरल मैनेजर समेत कई शीर्ष पदों पर काम किया।
2017 से 2023 तक, नताले ने AMCO – एसेट मैनेजमेंट कंपनी में प्रमुख कार्यकारी अधिकारी और जनरल मैनेजर के तौर पर काम किया, जो नॉन-परफ़ॉर्मिंग लोन के मैनेजमेंट में विशेषज्ञता रखनेवाली इटालियन सरकारी कंपनी है, जहाँ उन्होंने इस सेक्टर में इसके विकास और समेकन का नेतृत्व किया।
इस नियुक्ति का स्वागत करते हुए, इयोर के बोर्ड ऑफ सुपरिंटेंडेंस के अध्यक्ष, फ्रांस्वा पॉली ने कहा कि उन्हें "इयोर के बोर्ड ऑफ सुपरिंटेंडेंस में मरीना नताले का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है।"
उन्होंने आगे कहा कि उनका "यूरोपियन बैंकिंग और फाइनेंशियल सिस्टम के सबसे ऊंचे लेवल पर विकास हुआ खास अनुभव और नेतृत्व क्षमता संस्थान को अपने गवर्नेंस को मजबूत करने और अपनी रणनीतिक प्राथमिकता को और विकसित करने में मदद करेंगे।"
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पॉली ने कहा कि उनकी नियुक्ति "इयोर के मकसद को पूरा करने में एक अहम योगदान को दिखाता है, जो पारदर्शिता, जवाबदेही और ईमानदारी के उन सिद्धांतों के हिसाब से है जो दुनिया भर में वाटिकन और कलीसिया की सेवा में संस्थान की गतिविधियों को निर्देशित करते हैं।"
इयोर वाटिकन सिटी स्टेट में पेशेवर वित्तीय गतिविधियों के लिए अधिकार प्राप्त एकमात्र संस्थान है। यह 110 से ज़्यादा देशों में काथलिक कलीसिया से जुड़े 12,000 से ज़्यादा ग्रहकों को बैंकिंग और निवेश सेवा देता है, और कलीसिया के सामाजिक धर्मसिद्धांत एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के हिसाब से सौंपी गई विरासत की व्यवस्था करता है।
Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here.