नाइजीरिया में हिंसा बोको हराम द्वारा हिंसा नाइजीरिया में हिंसा बोको हराम द्वारा हिंसा  (AFP or licensors)

बोको हराम द्वारा दर्जनों की हत्या

नाइजीरिया में बोको हराम द्वारा दर्जनों लोगों की हत्या।

वाटिकन सिटी

नाइजीरिया में हिंसा की ताजा खबरों के अनुसार,  बोको हरम के आतंकवादियों ने देश के उत्तर-पूर्व प्रांत में करीबन 60 लोगों की हत्या कर दी है।

विगत शुरूवार देर रात की खबरों के मुताबिक नाइजीरिया के उत्तरी-पूर्व प्रांत के एक गांव में बोको हराम के आतंकवादियों ने 60 लोगों को मौत के घाट उतार दिया।

अधिकारियों के अनुसार, बामा स्थानीय क्षेत्र के दारुल जमाल गांव में वे लोग रहते हैं जो हाल ही में विस्थापित लोगों के शिविर से लौटे थे। बामा के स्थानीय प्रबंधन अध्यक्ष मुडु गुज्जा ने बताया कि हमले में एक दर्जन से ज़्यादा घर जलाए गए और 100 से ज़्यादा लोगों को भागना पड़ा। बोर्नो राज्य के गवर्नर, बबगना ज़ुलुम ने मारे गए लोगों के प्रति दुःख व्यक्त किया और बाकी लोगों से अपने घर न छोड़ने की अपील की।

उन्होंने यह भी बताया कि प्रभावित लोगों के लिए सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने और भोजन तथा अन्य ज़रूरी सामान उपलब्ध कराने के लिए इंतज़ाम कर लिए गए हैं, तथा आगे और सुरक्षा के उपाय किए जाएंगे।

एक दशक पहले बामा स्थानीय क्षेत्र बोको हरम के कई हमलों का निशाना बना था, जिसके कारण कई निवासी भागने को मजबूर होना पड़ा था। 

हाल के वर्षों में इस क्षेत्र में सैन्य कार्रवाई के बाद, अधिकारियों ने विस्थापित लोगों को कई समुदायों में बसा दिया था। जुलाई में दारुल जमाल गांव में सबसे हालिया पुनर्वास किया गया था।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

08 सितंबर 2025, 16:41