फिलिस्तीनी लोग डेर अल-बलाह में एक चारिटी रसोई से भोजन प्राप्त करने के लिए एकत्रित हुए फिलिस्तीनी लोग डेर अल-बलाह में एक चारिटी रसोई से भोजन प्राप्त करने के लिए एकत्रित हुए 

2024 में 67.3 करोड़ लोगों को भूख का सामना करना पड़ा

संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों की रिपोर्ट के अनुसार 2024 में, वैश्विक जनसंख्या का लगभग 8.2 प्रतिशत, यानी लगभग 67.3 करोड़ लोगों ने भूख का सामना किया।

वाटिकन न्यूज़

रोम, शुक्रवार 17 अक्टूबर 2025 : संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि 2024 में 67.3 करोड़ लोगों को भूख का सामना करना पड़ा, जो वैश्विक जनसंख्या के 8.3 प्रतिशत के बराबर है।

28 जुलाई को प्रकाशित विश्व में खाद्य सुरक्षा और पोषण की स्थिति (एसओफआई 2025) रिपोर्ट के अनुसार, वैश्विक भूख में कमी आई है; हालाँकि, अफ्रीका और पश्चिमी एशिया सहित कुछ क्षेत्रों में यह बढ़ रही है।

एसओफआई 2025 रिपोर्ट संयुक्त राष्ट्र की पाँच विशिष्ट एजेंसियों, अर्थात् संयुक्त राष्ट्र का खाद्य और कृषि संगठन ( एफएओ), अंतर्राष्ट्रीय कृषि विकास कोष (आईएफएडी), संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ), विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी), और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के निष्कर्षों पर आधारित है।

यह रिपोर्ट सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) 2 के लक्ष्य 2.1 और 2.2 की वार्षिक वैश्विक निगरानी रिपोर्ट है, जो सभी रूपों में भूख, खाद्य असुरक्षा और कुपोषण को समाप्त करने से संबंधित हैं। इसमें भूख, खाद्य असुरक्षा और कुपोषण पर नवीनतम अद्यतन आँकड़े, साथ ही स्वस्थ आहार की सामर्थ्य पर नए अनुमान भी प्रस्तुत किए गए हैं।

2024 में, अनुमानतः 2.8 अरब लोगों को मध्यम या गंभीर खाद्य असुरक्षा का सामना करना पड़ा।

सबसे बुरी तरह प्रभावित महाद्वीप अफ्रीका है, जहाँ लगभग 30.7 करोड़ लोग, यानी इसकी 20% से अधिक आबादी, भूखमरी का सामना कर रही है।

हाल के वर्षों में उच्च खाद्य मुद्रास्फीति ने सुधार की गति धीमी कर दी है, जिससे लोगों, विशेष रूप से कम आय वाले लोगों के लिए, स्वस्थ आहार प्राप्त करना कठिन हो गया है। एक प्रमुख चिंता, विशेष रूप से पाँच वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए, कुपोषण है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कुपोषण, मौतों के एक बड़े हिस्से को प्रभावित करता है।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

17 अक्तूबर 2025, 15:40