भूमध्यसागर के आप्रवासी त्रासदी में बच्चों की मौत
वाटिकन न्यूज
लीबिया, मंगलवार, 10 फरवरी 2026 (रेई) : लीबिया की खोज और राहत सेवा, नाईजीरिया की सिर्फ दो महिलाओं को बचा सकी। उनमें से एक ने बताया कि त्रासदी में उसने अपना पति खोया, वहीं दूसरी ने बताया कि उसने अपने दो बच्चों को खो दिया।
उन्होंने कहा कि रबर की नाव लीबिया के तटीय शहर जुवारा के पास निकलने के सिर्फ छह घंटे बाद पलट गई और तुरंत पानी में समा गई।
आईओएम के आंकड़े से पता चलता है कि सिर्फ जनवरी में, भूमध्यसागर में खराब मौसम के कारण कई “अदृश्य” जहाजों के डूबने के कारण कम से कम 375 आप्रवासियों के मारे जाने या लापता होने की खबर है, और माना जा रहा है कि सैकड़ों और मौतें रिकॉर्ड में नहीं हैं।
बार-बार होनेवाली ये घटनाएँ खतरनाक तरीके से पार होने की कोशिश करनेवाले आप्रवासियों और शरणार्थियों के सामने लगातार और जानलेवा खतरों को दिखाती हैं।
यूएन एजेंसी ने यह भी कहा कि 2025 में भूमध्यसागर में 1,300 से ज्यादा आप्रवासी लापता हो गए हैं, और "इस नई घटना के द्वारा इस साल की शुरुआत से इस रास्ते पर मारे गए या लापता बताए गए आप्रवासियों की संख्या करीब 484 हो गई है।
लीबिया का मार्ग 1, यूरोप में लड़ाई और गरीबी से भागकर आनेवाले आप्रवासियों के लिए प्रमुख मार्गों में से एक है। यह रेगिस्तान और भूमध्यसागर पार करने का खतरों से भरा सफर है।
पोप : आप्रवासी हमारे भाई और बहन हैं
सितंबर के एक वीडियो संदेश में, पोप लियो 14वें ने लम्पेदूसा द्वीप के लोगों को धन्यवाद दिया था, जहाँ नाव से यात्रा करनेवाले कई आप्रवासी तट पाते हैं, जहाँ आप्रवासियों को स्वीकारा जाता है, जो एक ऐसी सांस्कृतिक विरासत का उदाहरण है जिसे बचाना जरूरी है।
उन्होंने कहा था कि आप्रवासी दुश्मन नहीं हैं – बल्कि भाई-बहन हैं, और ख्रीस्तीयों को इस बात पर जोर देते रहना चाहिए कि दया के बिना कोई न्याय नहीं, और दूसरों का दर्द सुने बिना कोई वैधता नहीं है।
Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here