ईरान संघर्ष से पानी के संकट का डर बढ़ा
वाटिकन न्यूज
तेहरान, सोमवार 6 अप्रैल 2026 : मध्य पूर्व में युद्ध से पहले ही दुनिया भर में उर्जा संकट पैदा हो गया है, लेकिन अब अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि इससे खाड़ी में पानी का संकट भी आ सकता है।
ईंधन के बाद, पानी एक रणनीति और कमजोर भेद्य के तौर पर उभर रहा है।
खाड़ी देशों पर ईरान के हालिया हमलों ने — जिसमें औद्योगिक ज़ोन और उर्जा संयत्रों के पास मिसाइल और ड्रोन हमले शामिल हैं —चिंता जताई है कि डेसालिनेशन प्लांट (अलवणीकरण संयंत्र) भी इस गोलीबारी में फंस सकते हैं।
पश्चिम एशिया के लिए अर्थिक और सामाजिक यूएन आयोग के अनुसार, छह खाड़ी सहयोग समिति देशों में लगभग 40 मिलियन लोग डेसालिनेटेड पानी पर निर्भर हैं।
मध्य पूर्व दुनिया के सबसे सूखे इलाकों में से एक है और इज़राइल तथा खाड़ी में पीने के पानी और खेती के लिए डेसालिनेशन ज़रूरी है।
डर है कि उर्जा संयंत्रों पर कोई भी हमला तुरंत डेसालिनेशन कार्य को रोक देगा, जो लगातार बिजली पर निर्भर करता है।
इसके अलावा, लंबे समय तक बिजली गुल रहने से लाखों लोगों को कुछ ही घंटों में, न कि कुछ दिनों में पीने के पानी की भरोसेमंद पहुँच नहीं मिल सकती है।
एक और चिंता यह है कि खाड़ी के पानी का प्रदूषण - चाहे क्षतिग्रस्त बुनियादी ढांचे, तेल रिसाव या सैन्य गतिविधि से - सीधे विलवणीकरण संयंत्रों को प्रभावित करेगा, जो फारस की खाड़ी से अनुपचारित समुद्री जल खींचते हैं।
Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here