राष्ट्रपति ट्रंप ने अमरीका शांति योजना पर ईरान के जवाब को अस्वीकार्य बताया
वाटिकन न्यूज
अमरीका, मंगलवार, 12 मई 2026 (रेई) : अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि युद्ध खत्म करने के अमरीका के प्रस्ताव पर ईरान का जवाब अस्वीकार्य है।
रिपोर्टों से पता चलता है कि तेहरान ने अपना जवाब पाकिस्तान के जरिए भेजा, जिसने दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थ का काम किया है।
ईरानी मीडिया ने कहा कि (ईरानी) सरकार लड़ाई को तुरंत रोकने और अमरीका या इस्राएल के आगे के हमलों के खिलाफ गारंटी की मांग कर रही है।
वाशिंगटन की शर्तों में कथित तौर पर होर्मुज जलडमरूमध्य को वाणिज्यिक जहाज समूह (कमर्शियल शिपिंग) के लिए फिर से खोलना और ईरान के परमाणु संवर्धन कार्यक्रम को निलंबित करना शामिल था।
अप्रैल के शुरु में शांति बातचीत के लिए घोषित युद्धविराम काफी हद तक बना हुआ है, हालांकि कभी-कभी झड़पें होती रहती हैं।
28 फरवरी को युद्ध शुरू होने के बाद से होर्मुज की मुख्य जलडमरूमध्य के बंद रहने से तेल की कीमतें बढ़ गई हैं, जिससे दुनियाभर में ऊर्जा सप्लाई में रुकावट आई है।
इस रूकावट का असर इस इलाके से कहीं आगे तक पड़ा है।
संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम के मुताबिक, सोमालिया में अब लगभग हर तीन में से एक व्यक्ति गंभीर भूखमरी का सामना कर रहा है।
एजेंसी के राष्ट्रीय निदेशक मैथ्यू हॉलिंगवर्थ ने कहा कि लगभग दो मिलियन लोग “अकाल से बस एक कदम दूर हैं।”
इस बीच, “पीएम मोदी ने भारत के लोगों से पेट्रोल और डीजल को लेकर किफायत बरतने को कहा है। साथ ही एक साल तक सोना न खरीदने और खाने का तेल कम इस्तेमाल करने की अपील की है और इस दौरान लोगों से विदेश यात्रा टालने की अपील भी की है।”
बीबीसी के अनुसार पीएम मोदी ने रविवार को सिकंदराबाद में दिये अपने भाषण में देशवासियों को भावी चुनौतियों के दिनों के लिए तैयार रहने की हिदायत की है।
Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here